{"_id":"64c9ca50bc9c4755160e95f5","slug":"chhindwara-news-headless-dead-body-of-a-young-man-found-in-the-forest-marks-of-sharp-weapons-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News : युवक की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर कई जगह मिले धारदार हथियार के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News : युवक की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर कई जगह मिले धारदार हथियार के निशान
Wed, 02 Aug 2023 08:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:45 AM IST
सार
सांवरी के भंवारी और दीप सग्गम के बीच स्थित जंगल में एक युवक की बिना सिर की लाश मिली है। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है। वहीं, सिर न होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांवरी के भंवारी और दीप सग्गम के बीच स्थित जंगल में एक युवक का शव मिला है। लाश किसकी है और कहां से आई है, इसका पता नहीं चल पाया है। दरअसल पुलिस को जंगल में सिर्फ धड़ मिला है, जबकि सिर का पता नहीं चल पाया है। सिर कटी लाश मिलने के बाद यहां सनसनी फैल गई, सूचना के बाद पुलिस ने धड़ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मामला हत्या का है। युवक के शरीर में कई धारदार हथियार के निशान हैं, लेकिन सिर नहीं होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी में सांवरी पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रामीणों ने कोटवार को जानकारी दी थी कि यहां भंवारी से दीप सग्गम के बीच एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 से 35 साल के युवक का शव बरामद किया है, जिसके शरीर पर कई घाव के निशान हैं, जो धारदार हथियार के बताए जा रहे हैं।
वहीं सिर नहीं मिल पाया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद यहां शव लाकर फेंका गया है, जबकि सिर कहीं ओर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सिर की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर रात तक सिर नहीं मिल पाया। पुलिस ने इस मामले में धारा 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश के साथ सिर की तलाश शुरू कर दी है।