फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara news Girl refuses to marry after engagement Youth ate poison in shock

इंतजार में टूटा दिल: शादी के सपने संजोए बैठा युवक सदमे में चला गया, फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे

Tue, 25 Apr 2023 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 06:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवती ने सगाई होने के बाद भी शादी करने से इनकार कर दिया। युवती का मंगेतर यानी होने वाला दूल्हा सदमे में जहर खा लिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Chhindwara news Girl refuses to marry after engagement Youth ate poison in shock
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सगाई होने के बाद अपनी शादी के सपने संजोकर बैठे एक युवक को उस वक्त गहरा सदमा लग गया, जब लड़की ने युवक से शादी न करने का फैसला किया। इसके बाद युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि पूरा मामला मोआरी गांव का है। परासिया ब्लॉक के ग्राम मोआरी निवासी कमलेश कुमार को आज 108 एम्बुलेंस से परासिया अस्पताल लाया गया था। जहां पता चला कि कमलेश ने शादी टूटने की खबर सुनने के बाद जहर खा लिया है। अस्पताल में उसकी मां झीनी बाई ने बताया, जिस समय युवक ने जहर खाया उस समय घर मे कोई नहीं था। युवक कमलेश ने गोभी की फसल में डालने के लिए रखा कीटनाशक पाउडर खा लिया। उसे परासिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। कमलेश की मां ने बताया, बीते महीने कमलेश की सगाई हुई थी। मंगलवार सुबह युवती ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे युवक डिप्रेशन में था। इसके चलते उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन


हालत खतरे से बाहर...
पुलिस के मुताबिक, युवक की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। गौरतलब है कि युवक को अचानक मंगलवार सुबह यह जानकारी लगी थी कि युवती ने उससे शादी न करने का फैसला लिया है। उसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। इस घटना के बाद अब दोनों परिवारों में हडक़ंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed