{"_id":"64a39d3b086f4748690d0dd5","slug":"chhindwara-news-cylinder-exploded-in-ghoti-village-of-sausar-married-woman-died-due-to-scorching-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: सौसर के घोटी ग्राम में सिलेंडर फटा, ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, विवाहिता की झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: सौसर के घोटी ग्राम में सिलेंडर फटा, ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, विवाहिता की झुलसने से मौत
Tue, 04 Jul 2023 09:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 04 Jul 2023 09:46 AM IST
सार
सौसर के ग्राम घोटी में सोमवार रात एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई, इस दौरान खाना बना रही विवाहिता की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सौसर के कान्हान क्षेत्र के ग्राम घोटी में सोमवार की रात करीब 10 बजे सिलेंडर में लीकेज होने से फट गया, जिसकी चपेट में आकर एक विवाहिता की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा घर धू-धूकर जलने लगा। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला निरंजना झाड़े खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया और आगजनी की घटना घट गई। सिलेंडर से भड़की आग से खाना बना रही निरंजना झाड़े बुरी तरह झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
आगजनी की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उसके साथ ही मकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे मकान में आग फैल गई, ऐसे में आसपास के लोगों की मदद से दमकल को बुलाया गया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आगजनी की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उसके साथ ही मकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे मकान में आग फैल गई, ऐसे में आसपास के लोगों की मदद से दमकल को बुलाया गया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
