{"_id":"6335c4ce072b7f07be33655c","slug":"chhindwara-minister-dattigaon-who-left-congress-and-joined-bjp-took-a-pinch-said-divine-part-in-kamal-nat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए मंत्री दत्तीगांव ने ली चुटकी, कहा- कमलनाथ में ईश्वरीय अंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए मंत्री दत्तीगांव ने ली चुटकी, कहा- कमलनाथ में ईश्वरीय अंश
Thu, 29 Sep 2022 09:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:46 PM IST
सार
कमलनाथ के गढ़ में पहुंचे मंत्री राज वर्धन सिंह दत्तीगांव ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में ईश्वरीय अंश हो सकने की बात कही है। बता दें कि दत्तीगांव पहले कांग्रेस में थे।
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर अब शिवराज के मंत्री ने निशाना साधा है। कमलनाथ के गढ़ में पहुंचे मंत्री राज वर्धन सिंह दत्तीगांव ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में ईश्वरीय अंश हो सकने की बात कही है। बता दें कि दत्तीगांव पहले कांग्रेस में थे।
छिंदवाड़ा में आयोजति जनसेवा शिविर में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राज वर्धन सिंह दत्तीगांव और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री ब्रजेंद्र सिंह पहुंचे थे। आयोजन के बाद कलेक्ट्रेट में उन्होंने मीडिया से बात की। जब पत्रकारों ने पूछा कि कमलनाथ तो 12 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कह रहे हैं। इस पर दत्तीगांव ने कहा कि मैं तो भविष्य वक्ता हूं नहीं, ना ही मैं ईश्वरीय स्वरूप हूं, हो सकता है वह अंश उनमें हो।
पीएचई मंत्री ब्रजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मची रस्साकशी के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहे राहुल गांधी बनें, सोनिया गांधी बनें या दिग्विजय सिंह बनें हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस की स्थिति तो आप देख ही रहे हैं। ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ हर हाल में मिले इसलिए उन्हे छिंदवाड़ा भेजा गया है। प्रदेश के प्रत्येक आमजन को स्वच्छ व फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।