फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Lok Sabha Election Result 2024 BJP Vivek Bunty Sahu Won against Nakul Nath Vote Counts Details

Chhindwara Election Result: विवेक ने ढहाया ‘कमलनाथ’ का अभेद्य किला, बेटे को नहीं दिला पाए जीत, बुरी तरह हारे

Tue, 04 Jun 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

Chhindwara Election Result: तमाम खुशियों के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। 2019 में एक सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार खाता खोलने में भी नाकामयाब रही। जहां वो कई सीटों पर पीछे चल रही है, वहीं छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को हार मिली है।
 

विज्ञापन
Chhindwara Lok Sabha Election Result 2024 BJP Vivek Bunty Sahu Won against Nakul Nath Vote Counts Details
नकुलनाथ हारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में छिंदवाड़ा में इतिहास रच गया। यहां 1980 से लगातार कमलनाथ सांसद रहे और उसके बाद 2019 में उनके बेटे नकुलनाथ सांसद बने। 1997 में एक बार केवल भाजपा यहां से जीती थी और सुंदरलाल पटवा सांसद बने थे। लेकिन उसके अलावा कभी भी 1980 के बाद से कांग्रेस छिंदवाड़ा का चुनाव नहीं हारी।

विज्ञापन


इस बार एक स्थानीय प्रत्याशी विवेक बंटी साहू पर भाजपा ने दांव खेला था और इस बार ऐतिहासिक रूप से विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ के गढ़ को ढहा दिया है। एक लाख से ज्यादा वोटो के अंतर वर्तमान में विवेक बंटी साहू और नकुलनाथ के बीच चल रहा है। विवेक बंटी साहू की जीत लगभग तय है और जीत का आंकड़ा भी एक लाख से पर जा सकता है। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय भाजपा 40 साल के अपने संघर्ष को देती नजर आ रही है।

विज्ञापन

16 लाख वोटर्स का बड़ा खेल पलट दी बाजी
छिंदवाड़ा लोकसभा में सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें कुल 16 लाख 19 हजार 101 वाटर है इस लोकसभा क्षेत्र का 75 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण है केवल 25% वोटर ही शहरी क्षेत्र में रहते हैं जिनमें से 818257 पुरुष एवं आठ लाख 826 महिला वोटर हैं । छिंदवाड़ा जिले में ओबीसी और एसटी मतदाता दोनों ही 36℅-36% है एवं 11फीसदी वोटर अनुसूचित जाति के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले में कल 1934 पोलिंग बूथ में से 497 बूथ ऐसे हैं जहां पिछले पांच चुनाव में बीजेपी कभी नहीं जीती है वहीं पर 250 बूथ हैं जिन पर भाजपा कभी नहीं हारी । 2019 की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 47.70 फ़ीसदी वोट मिले थे एवं भाजपा को 45.009 प्रतिशत वोट मिले थे ।


कमलनाथ के खिलाफ दो विधानसभा चुनाव हारे
पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सातों विधानसभा सीट में जीत हासिल की थी । वर्तमान में इस लोकसभा के सातो विधायक कांग्रेस से जीतकर आए थे जिसमें से एक विधायक कमलेश शाह ने भाजपा ज्वाइन कर ली जो की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर जीते थे । जबकि विवेक बंटी साहू कमलनाथ के खिलाफ 2019 का उपचुनाव और 2023 का चुनाव लड़े और हारे।


कांग्रेसियों का भाजपा में पलायन, पड़ गया भारी
वर्तमान में छिंदवाड़ा में कांग्रेस से बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा में जाने का सिलसिला चल रहा है कांग्रेस छोड़कर जाने वालों में सबसे प्रमुख नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम आहके अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह अज्जू ठाकुर आदि हैं इसके अलावा कई पार्षद एवं सभापति तथा जनपद सदस्य भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।



कमलनाथ ने किया ट्वीट
बेटे की हार के बाद कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि छिंदवाड़ा के मतदाताओं का फैसला सिरोधार्य है। छिंदवाड़ा मेरा परिवार है। मैंने अपना पूरा जीवन छिंदवाड़ा की सेवा में लगाया है और अपनी अंतिम साँस तक छिंदवाड़ा की सेवा करता रहूँगा। मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने जी-जान से मेहनत की है। हमें आगे और संघर्ष करना है और स्वर्णिम छिंदवाड़ा का निर्माण करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed