फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara local body election: BJP's power in the corporation for 18 years, will Kamal Nath be able to break the magic, will be decided in a few hours

Chhindwara: 18 साल से निगम में भाजपा की सत्ता, क्या कमलनाथ तोड़ पाएंगे तिलिस्म, चंद घंटों में हो जाएगा फैसला

Sun, 17 Jul 2022 11:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 11:31 AM IST
सार

छिंदवाड़ा निगम में पिछले 18 साल से भाजपा की सत्ता है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा के निगम चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे है।

विज्ञापन
Chhindwara local body election: BJP's power in the corporation for 18 years, will Kamal Nath be able to break the magic, will be decided in a few hours
निकाय चुनाव परिणाम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में भी मतगणना शुरू हो चुकी है। निकाय चुनाव के पहले चरण में छिंदवाड़ा नगर निगम और अमरवाड़ा नगर पालिका के चुनाव हुए थे। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने मजबूती दिखाई, लेकिन जल्द ही भाजपा ने बढ़त बना ली। छिंदवाड़ा के 48 वार्डों की काउंटिंग के लिए तीन मतगणना केंद्र में 225 टेबल पर मतगणना की जा रही है।  
विज्ञापन


पहले चरण में संपन्न हुए छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम और अमरवाड़ा नपा के चुनाव की काउंटिंग सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है। छिंदवाड़ा नगर निगम में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी अनंत धुर्वे और कांग्रेस  प्रत्याशी विक्रम आहके के भाग्य का फैसला कुछ ही क्षणों में रूझानों के रूप में सामने आ जाएगा। वहीं छिंदवाड़ा नगर के सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के रुझान भी सामने आने लगे है। छिंदवाड़ा निकाय मतगणना पीजी कालेज में चल रही है जहां पर कुल 225 टेबिलों में काउंटिंग जारी है।  हर केंद्र में यहां 16-16 वार्ड की गणना हो रही है। 
विज्ञापन


18 साल से है भाजपा की सत्ता 
छिंदवाड़ा निगम में पिछले 18 सालो से भाजपा की सत्ता है। लेकिन इस बार पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा के निगम चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे है। इस बार पिछले 13साल बाद कमलनाथ ने निगम चुनाव में 2 दिन बारिश के बीच कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके के लिए रोड शो कर कहा कि शिवराज सरकार ने छिंदवाड़ा में चल रहे प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालकर छिंदवाड़ा की जनता के साथ अन्याय किया है। उनके बेटे छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने पूरे  3 दिन निगम के एक एक वार्ड में रोड शो कर महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश में एक भी निगम को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते। सीएम ने छिंदवाड़ा जनदर्शन और आमसभा के माध्यम से 2 दिन का समय देकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार को चुनने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिंदवाड़ा निगम में पिछले चुनाव के मुकाबले 8% कम हुआ मतदान
छिंदवाड़ा निगम में इस साल मतदान का प्रतिशत घटकर 69%रह गया जबकि 2015 के निकाय चुनाव में छिंदवाड़ा निगम  में77%मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस चुनाव में भले ही शुरुआती दौर में। राजनीतिक पंडित कम मतदान के पीछे बारिश वजह बता रहे हो, लेकिन अंतिम चरण के निकाय चुनाव ने कम मतदान के इस मिथक को तोड़ दिया।जिले के बिछुआ में निकाय चुनाव में  भारी बारिश के बीच जनता ने रिकार्ड मतदान 89%का आंकड़ा पार कर दिया। अब छिंदवाड़ा निगम के चुनाव में  कम वोटिंग होने के पीछे राजनैतिक पार्टी के लोग गुणा भाग में लगे हुए है कि किस पार्टी का मतदाता मतदान केंद्र नही पहुंचा।

इन वार्डों पर है सबकी नजर
वार्ड क्रमांक 29 राजनैतिक लिहाज से बहुत महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि इस वार्ड के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू मतदाता है। इस वार्ड में कांग्रेस ने पार्षद पद के लिए राहुल मालवी  को उतारा है तो भाजपा ने नारायण पराते को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वार्ड क्रमांक 28 में रोचक मुकाबला
निगम का वार्ड क्रमांक 28 चुनाव में इसलिए  महत्व रखता है क्योंकि भाजपा दिग्गज नेता एवम पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह इस वार्ड के निवास करते है। भाजपा ने इस वार्ड से पूर्व पार्षद विकास राय को अपना प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस ने नदीम अहमद को चुनावी मैदान में उतारा है।

वार्ड क्रमांक 36 चंदन गांव में रोचक होगा मुकाबला
वार्ड क्रमांक 36 चंदनगाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वार्ड से पूर्व महापौर योगेश कांता सदारंग आती हैं। इस वार्ड से  भाजपा ने पूर्व महापौर कांता सदारंग के देवर दिवाकर सदारंग को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस ने इनके खिलाफ मनोहर घोरके को प्रत्याशी बनाया है।

35 में रहते हैं कांग्रेस प्रत्याशी
वार्ड क्रमांक 35 इस चुनाव में इसलिए ज्यादा महत्व रखता है क्योंकि इस कांग्रेस महापौर प्रत्याशी इसी वार्ड से आते है। कांग्रेस ने इस वार्ड से पार्षद के लिए श्रद्धा बबला माहोरे को तो भाजपा ने ज्योति त्रिलोक राउत को बनाया है।


वार्ड क्रमांक 47 में भी टिकी हैं निगाहें
निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 47 पर सबकी निगाहें टिकी हुई है क्योंकि इस वार्ड से भाजपा के महापौर प्रत्याशी अनंत धुर्वे आते है ।यहां से  भाजपा ने पार्षद के लिए लोकेश डेहरिया को अपना उम्मीदवार तो कांग्रेस ने पत्रकार अतुल गजभिए को प्रत्याशी बनाया था।

वार्ड क्रमांक 15
वार्ड क्रमांक 15निगम चुनाव में इसलिए अहमियत रखता है क्योंकि भाजपा नेता एवम लगातार 2 बार नगरपालिका अध्यक्ष रहे कन्हई राम रघुवंशी का वार्ड है।इस वार्ड में  कांग्रेस ने देवकी साहू तो बीजेपी ने पूर्णिमा मालवी को प्रत्याशी बनाया है।

वार्ड क्रमांक 6
वार्ड क्रमांक 6इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वार्ड से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी आते है।यहां से कांग्रेस ने पार्षद के लिए  सरला सिसोदिया   तो भाजपा ने भारती साहू को उम्मीदवार बनाया है।

वार्ड क्रमांक 25
वार्ड क्रमांक 25 निगम चुनाव ने सबसे अधिक महत्वपूर्ण वार्ड में से एक है क्योंकि यहां से भाजपा  ने पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रहे चुके और पांच बार के पार्षद विजय पांडेय को उम्मीदवार बनाया है तो इस वार्ड से कांग्रेस ने  महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता देते पूर्व पार्षद दीपा योगेश साबले को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेत्री एवम पूर्व महापौर कांता सदारंग कुछ वार्डो से पिछड़ी थी तो कुछ वार्ड में मिली थी अच्छी बढ़त। पिछले निगम चुनाव में भाजपा से महापौर प्रत्याशी के तौर पर योगेश कांता सदारंग ने चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी से 9775 वोट से जीती थी।


निगम चुनाव में कांता सदारंग 48 वार्ड में से कुछ एक वार्ड में अपने प्रतिद्वंदी से पीछे रही थी।वार्ड क्रमांक 30,वार्ड 06 से और वार्ड क्रमांक 28 से भाजपा पार्षद के जीतने के बाद भी महापौर कांता सदारंग अपने प्रतिद्वंदी से पिछड़ी गई थी। पूर्व महापौर कांता सदारंग को 800वोट की सबसे बड़ी जीत वार्ड  क्रमांक 15 से मिली थी।पिछले चुनाव में वार्ड क्रमांक 36 और 37 से भाजपा पार्षद  प्रत्याशी को हार का सामना करना पडा था लेकिन इन सबके बाबजूद पूर्व महापौर कांता सदारंग ने बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed