फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Husband turned out to be the killer, revealed in PM report, dead body was dug out of grave

Chhindwara: पति ही निकला हत्यारा, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कब्र खोदकर निकाली थी लाश

Thu, 23 Jun 2022 03:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 03:31 PM IST
सार

28 वर्षीय सनियाबाई की 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई थी। पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला और पीएम कराया तो हत्या का खुलासा हुआ। मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chhindwara: Husband turned out to be the killer, revealed in PM report, dead body was dug out of grave
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

छिंदवाड़ा के तामिया इलाके में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कब्र खोदकर लाश निकाली थी। पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तामिया के साजकुही के गोरारवाला ढाना की 28 वर्षीय सनियाबाई की 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई थी। पति सुरेश ने पत्थर पर गिरने से मौत होना बताया था और अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतका के पिता द्वारा दामाद पर संदेह जाहिर करने के बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला और पीएम कराया तो हत्या का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


पति ने जुर्म कबूल कर लिया है कि उसने ही पत्नी का पत्थर पर सिर पटककर हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि सनियाबाई 13 जून को जूनापानी मायके गई थी। दूसरे दिन पति 29 वर्षीय सुरेश भारती जूनापानी पहुंचा और पत्नी सनियाबाई को जबरन अपने साथ साजकुही ले गया। ससुराल न जाने की बात पर रास्ते में दोनों का विवाद हो गया। विवाद में सुरेश ने सनियाबाई को उठाकर पटक दिया और बाल पकड़कर सिर पत्थर पर पटक दिया। सनियाबाई की मौत हो गई। सुरेश ने रिश्तेदारों को बताया कि बीमारी के चलते सनियाबाई बेहोश होकर पत्थर पर गिर गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। सुरेश ने मृतका के खून से सने कपड़े भी जला दिए थे। सनियाबाई के पिता सरवन ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने कब्र से सनियाबाई का शव निकालकर पीएम कराया था। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर सुरेश के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed