{"_id":"6525830b85d0cf34da012274","slug":"chhindwara-husband-could-not-tolerate-his-wife-leaving-in-anger-committed-suicide-due-to-separation-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: बीवी का रूठकर मायके जाना पति नहीं कर पाया बर्दाश्त, वियोग में कर लिया आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: बीवी का रूठकर मायके जाना पति नहीं कर पाया बर्दाश्त, वियोग में कर लिया आत्महत्या
Tue, 10 Oct 2023 10:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:29 PM IST
सार
Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति की पत्नी रूठकर मायके चली गई थी, ऐसे में पत्नी के वियोग में पति ने आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जरा सी बात पर पत्नी का रूठकर मायके जाने का दर्द एक पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसके वियोग में जान दे दिया। मामला छिंदवाड़ा के पचमढ़ी ढाना का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाला कृष्णा देशमुख (32) का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला, जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने मामला कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने जो बयान पुलिस को दिए हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं, जिसके बाद हर कोई मौत के कारण को लेकर उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहरा रहा है। दरअसल, कृष्णा का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ताव-ताव में उससे रूठकर अपनी दो साल की मासूम बच्ची को लेकर मायके चली गई। इस दौरान उसने पत्नी को रोकने की खूब कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में कृष्णा देशमुख से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और वह अपने घर के कमरे में जाकर फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
खाना खाने के लिए बहन ने दी थी आवाज, तब लगी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, मृतक की बहन ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी तो उसका कोई जवाब नहीं आया। कमरे का दरवाजा काफी देर बंद रहने के बाद जब उसकी बहन ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका था। पड़ोसियों को बुलाकर बहन ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
