फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Giriraj's counterattack on Nakulnath, said- I do not take name, which is on the father's legacy

Chhindwara: नकुलनाथ पर गिरीराज का पलटवार, कहा- मैं उसका नाम नहीं लेता, जो बाप की विरासत पर हो

Sat, 20 Aug 2022 08:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 08:20 PM IST
सार

 छिंदवाड़ा की तुलना थाईलैंड से करने वाले बयान को सियासी रंग देने पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कमलनाथ के बेटे और क्षेत्रीय सांसद नकुलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बिना ही उन पर कटाक्ष किए हैं। 

विज्ञापन
Chhindwara: Giriraj's counterattack on Nakulnath, said- I do not take name, which is on the father's legacy
गिरीराज सिंह ने नकुलनाथ पर कटाक्ष किए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का छिंदवाड़ा प्रवास आज खत्म हो गया। छिंदवाड़ा की तुलना थाईलैंड से करने वाले बयान को सियासी रंग देने पर उन्होंने कमलनाथ के बेटे और क्षेत्रीय सांसद नकुलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बिना ही उन पर कटाक्ष किए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे छिंदवाड़ा की तुलना थाईलैंड से करने वाले बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेता, जो बाप की विरासत पर हो उसका क्या नाम लेना। अपनी विरासत कभी बना नहीं पाए। कांग्रेस डूबती हुई नैया है। मैंने थाईलैंड से छिंदवाड़ा की तुलना इसलिए की थी छिंदवाड़ा में वो ताकत है, कि देश में चिरोंजी का हब बन सकता है। इसकी आबादी थाईलैंड बराबर है। जैसे कश्मीर कभी सेव-अखरोट के लिए जाना जाता है, वैसे ही छिंदवाड़ा देशभर में अंजीर और चिरोंजी के लिए जाना जाएगा। 
विज्ञापन


किस बयान पर हो रही सियासत
बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान एफडीडीआई में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि छिंदवाड़ा जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल थाईलैंड देश के बराबर है। थाईलैंड जैसा छोटा देश अच्छे फलों का उत्पादन कर पूरे यूरोप में फलों की पूर्ति कर आर्थिक विकास कर सकता है तो छिंदवाड़ा क्यों नहीं। यहां सीताफल, संतरा, तरबूज, खरबूज के साथ ही बादाम, अंजीर, काजू, चिरौंजी सहित अन्य फलों की खेती कर विकास और तरक्की के नए रास्ते खोल जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सांसद नकुलनाथ ने केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि गर्व है हमें छिंदवाड़ा पर, इसलिए छिंदवाड़ा को छिंदवाड़ा ही रहने दें मंत्री जी। थाईलैंड जैसे पाश्चात्य शहरों से इसकी तुलना न करें। हमारा छिंदवाड़ा एक सांस्कृतिक एवं देव भूमि है। अगर आप कुछ छिंदवाड़ा के लिए करना ही चाहते हैं तो कांग्रेस सरकार में शुरू हुए विकास कार्यों को जिन्हें भाजपा ने राजनीति के तहत बंद करा दिया है उसे पुन: शुरू करा दें ताकि राजनीति के कारण से छिंदवाड़ा की जनता और छिंदवाड़ा का विकास बाधित न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed