{"_id":"63751a8fa9e09425f95e8695","slug":"chhindwara-first-the-bike-collided-then-the-pickup-overturned-nine-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पहले बाइक को टक्कर मारी फिर पलट गई पिकअप, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पहले बाइक को टक्कर मारी फिर पलट गई पिकअप, नौ लोग घायल
Wed, 16 Nov 2022 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:45 PM IST
सार
हादसा छिंदवाड़ा के अतरवाड़ा बायपास पर बुधवार दोपहर को हुआ है। बाइक सवार छिंदवाड़ा से अतरवाड़ा की ओर जा रहे थे तभी सामने से पिकअप आ गई। पिकअप बाइक से टकरा गई, वहीं चालक ने बचाने के चक्कर में पिकअप अचानक मोड़ दी, जिससे वह भी पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिकअप और बाइक भिड़ंत में नौ लोग घायल हो गए। पिकअप ने बाइक को पहले टक्कर मारी फिर पलट गई। पिकअप में मजदूर और छात्र बैठे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा छिंदवाड़ा के अतरवाड़ा बायपास पर बुधवार दोपहर को हुआ है। बाइक सवार छिंदवाड़ा से अतरवाड़ा की ओर जा रहे थे तभी सामने से पिकअप आ गई। पिकअप चालक ने बाइक को बचाने के लिए गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ दी, जहां मिट्टी का ढेर था। जिस पर चढ़कर पिकअप पलट गई। बाइक को टक्कर लगने ले बाइक सवार घायल हो गए, वहीं पिकअप पलटने से अंदर बैठे कुछ मजदूर और छात्र घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी। आसपास के लोगों ने मदद की और डायल 100 को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जांच कर रही है।