फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Crime Stone crusher supervisor murdered beaten to death in Dongar village of Bichua

Chhindwara Crime: स्टोन क्रशर सुपरवाइजर की हत्या, बिछुआ के डोंगर गांव में पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 28 Nov 2023 09:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 09:05 PM IST
सार

Chhindwara Crime: छिंदवाड़ा जिले में स्टोन क्रशर सुपरवाइजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला बिछुआ के डोंगर गांव का है। मामले  में जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chhindwara Crime Stone crusher supervisor murdered beaten to death in Dongar village of Bichua
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में बिछुआ के खमरा जमुनिया में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां स्टोन क्रशर मैं तैनात सुपरवाइजर का शव क्रशर के गेट पर पड़ा मिला। उसके बाद तत्काल उसके परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन


बिछुआ टीआई से मिली जानकारी के अनुसार, डोंगर गांव निवासी गोविंद पिता विश्राम डेहरिया यहां विठला स्टोन क्रेशर में सुपरवाइजर था। रात के वक्त वह यहां चौकीदारी भी करता था। रोज अपने घर से वह बाइक में सवार होकर यहां आता था और सुबह घर लौट जाता था। लेकिन मंगलवार को गोविंद घर नहीं लौटा, जिसके बाद उससे संपर्क करने का प्रयास उसके परिजनों ने किया तो संपर्क नहीं हो पाया। बाद में उसके पिता विश्राम डेहरिया गोविंद की जानकारी लेने यहां पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसका जबड़ा टूटा था, वहीं शरीर पर मारपीट के निशान थे। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। यह देखकर उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


बंद पड़ा है क्रशर, सिर्फ देखरेख करता था गोविंद
ग्रामीणों की माने तो जिस क्रेशर का सुपरवाइजर गोविंद था, वह लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में क्रशर बंद होने के बाद पूरा जिम्मा गोविंद के पास था। वह रोजाना रात में यही रूकता था। वहीं, अचानक सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। इस मामले को लेकर पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। वहीं, हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता से अलग रहता है गोविंद
पुलिस की माने तो गोविंद ने आदिवासी महिला से शादी किया था, जो अपने पिता से अलग रहता था।वहीं, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मृतक के पिता की माने तो गोविंद या उसके ससुराल वालों से किसी तरह का भी उनका कोई विवाद नहीं था। ऐसे में सारे मामले को लेकर अलग-अलग दिशा में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed