फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Crime News: Husband hit wife's head with an ax, died due to excessive bleeding, accused absconded from the spot

Chhindwara Crime News: पति ने पत्नी के सिर में मारी कुल्हाड़ी, ज्यादा खून बहने से मौत, आरोपी मौके से फरार

Wed, 18 May 2022 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 09:04 PM IST
सार

मामूली बात पर हुए विवाद में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। पति ने पत्नी को सिर में कुल्हाड़ी मार दी थी और मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
Chhindwara Crime News: Husband hit wife's head with an ax, died due to excessive bleeding, accused absconded from the spot
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम गौलीढाना में एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अमरवाड़ा थाना के सिंगोड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम गौलीढाना का है। गांव में रहने वाले 35 वर्षीय पवन चंद्रवंशी का बुधवार को अपनी पत्नी मंजू चंद्रवंशी के साथ मामूली बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद पवन ने घर में रखी कुल्हाड़ी सिर में मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विवेचना प्रारंभ की।


चौकी प्रभारी अभिषेक प्यासी मौके ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतिका के दो बच्चे हैं जो आज दोपहर में खेत चले गए थे। इस दौरान दोनों पति-पत्नी का किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed