{"_id":"57872a4b4f1c1b196313d842","slug":"chhattisgarh-cop-s-wife-looted-in-bhopal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ भागी कांस्टेबल की पत्नी से बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ भागी कांस्टेबल की पत्नी से बदमाशों ने की लूटपाट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र में खुद से आठ साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हुई छत्तीसगढ़ के एक कांस्टेबल की पत्नी से भोपाल में लूटपाट हो गई। पति ने दो दिन पहले उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला अपने प्रेमी के साथ दो दिन से यहीं रह रही थी।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जानकारी के अनुसार 28 साल की एक महिला का पति छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि महिला का पडोस में रहने वाले आठ साल छोटे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दो दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़ा भोपाल के एमपी नगर में एक जीर्ण शीर्ण पड़ी इमारत में रह रहा था। उनके यहां रहने का इंतजाम उनके एक दोस्त ने किया था।
विज्ञापन
रात को घूमने निकला था प्रेमी जोड़ा, तभी हुई लूट
बताया जाता है कि मंगलवार रात जैसे ही दोनों घूमने के लिए बाहर निकले तभी दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उनसे लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने दोनों से 13 हजार की नकदी और कुछ जेवर लूट लिए और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनमें से एक की पहचान राजीव नगर निवासी विजय रघुवंशी और दूसरे की शिवाजी नगर निवासी अमित के रूप में हुई। दोनों ने लूटपाट की घटना करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला को छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज थी।
उसका पति कई दिनों से उसकी तलाश कर रहा था, थक हारकर ही उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।