{"_id":"635becda0d52f85d3b37f459","slug":"young-man-tied-to-a-pole-and-beaten-on-suspicion-of-bag-theft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: बैग चोरी की शंका में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, घंटों सड़क पर बंधा पड़ा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: बैग चोरी की शंका में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, घंटों सड़क पर बंधा पड़ा रहा
Fri, 28 Oct 2022 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 08:24 PM IST
सार
छतरपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बैग चोरी गैंग में शामिल होने की शंका में एक युवक को पकड़कर पहले तो जमकर पीटा गया फिर खंभे से बांधकर रखा गया।
विज्ञापन
छतरपुर में युवक को बांधकर रखा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बैग चोरी गैंग में शामिल होने की शंका में एक युवक को पकड़कर पहले तो जमकर पीटा गया फिर खंभे से बांधकर रखा गया। पुलिस के आने तक युवक सड़क पर बंधा पड़ा रहा। पुलिस छुड़ाकर थाने लाई।
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली बस स्टैंड का है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर में उत्तरप्रदेश श्रीनगर के रहने वाले रावेंद्र कुमार दुबे बस स्टैंड पर खड़े थे। तभी तीन-चार युवक उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। उन्हीं के साथ वाले एक युवक को मैंने पकड़ लिया। पूछताछ में वह किसी के साथ न होने का कहता रहा। मैंने पुलिस को सूचना दी, तब तक वह कहीं भाग न जाए इसलिए लोगों की मदद से उसके पैर खंभे से बांध दिए थे। पुलिस आई तो युवक को छुड़वाकर अपने साथ ले गई है।

पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और थाने लाए।
- फोटो : सोशल मीडिया
युवक की उम्र करीब 30 साल है और वह अपना नाम काली कोंडइया बता रहा है। हालांकि वह बैग छीनने वालों के साथ नहीं होने का कहता रहा। कभी मथुरा तो कभी झांसी का रहने वाला बता रहा है। बंधक युवक का कहना है कि उसने कुछ नहीं किया वह अकेला है उसके साथ कोई नहीं है। जो भी इनका बैग लेकर भागे हैं मैं उन्हें नहीं जानता। मैं तो यहां घूमने दर्शन करने आया था और इन्होंने पकड़ लिया।
छतरपुर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि बैग चोर को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस को भेजकर बंधक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। आरोप लगाने वाले व्यक्ति रावेंद्र कुमार दुबे को भी थाने आने को कहा ताकि मामले में रिपोर्ट, जांच और विधि सम्मत कार्रवाई हो सके।