फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Young man tied to a pole and beaten on suspicion of bag theft

Chhatarpur: बैग चोरी की शंका में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, घंटों सड़क पर बंधा पड़ा रहा

Fri, 28 Oct 2022 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 08:24 PM IST
सार

छतरपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बैग चोरी गैंग में शामिल होने की शंका में एक युवक को पकड़कर पहले तो जमकर पीटा गया फिर खंभे से बांधकर रखा गया।

विज्ञापन
Young man tied to a pole and beaten on suspicion of bag theft
छतरपुर में युवक को बांधकर रखा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बैग चोरी गैंग में शामिल होने की शंका में एक युवक को पकड़कर पहले तो जमकर पीटा गया फिर खंभे से बांधकर रखा गया। पुलिस के आने तक युवक सड़क पर बंधा पड़ा रहा। पुलिस छुड़ाकर थाने लाई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली बस स्टैंड का है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर में  उत्तरप्रदेश श्रीनगर के रहने वाले रावेंद्र कुमार दुबे बस स्टैंड पर खड़े थे। तभी तीन-चार युवक उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। उन्हीं के साथ वाले एक युवक को मैंने पकड़ लिया। पूछताछ में वह किसी के साथ न होने का कहता रहा। मैंने पुलिस को सूचना दी, तब तक वह कहीं भाग न जाए इसलिए लोगों की मदद से उसके पैर खंभे से बांध दिए थे। पुलिस आई तो युवक को छुड़वाकर अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन

 

Young man tied to a pole and beaten on suspicion of bag theft
पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और थाने लाए। - फोटो : सोशल मीडिया
युवक की उम्र करीब 30 साल है और वह अपना नाम काली कोंडइया बता रहा है। हालांकि वह बैग छीनने वालों के साथ नहीं होने का कहता रहा। कभी मथुरा तो कभी झांसी का रहने वाला बता रहा है। बंधक युवक का कहना है कि उसने कुछ नहीं किया वह अकेला है उसके साथ कोई नहीं है। जो भी इनका बैग लेकर भागे हैं मैं उन्हें नहीं जानता। मैं तो यहां घूमने दर्शन करने आया था और इन्होंने पकड़ लिया।

छतरपुर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि बैग चोर को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस को भेजकर बंधक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। आरोप लगाने वाले व्यक्ति रावेंद्र कुमार दुबे को भी थाने आने को कहा ताकि मामले में रिपोर्ट, जांच और विधि सम्मत कार्रवाई हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed