फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man caught his wife in objectionable position with neighbor, committed suicide In Chhattisgarh Balod

पराए मर्द की बांहों में थी बीवी: पति जल्दी घर गया तो नजारा देख खौला खून, दोनों को रोका पर तब तक हो गई थी देर

Fri, 07 Apr 2023 11:14 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Apr 2023 11:14 AM IST
सार

पति ने बताया कि बुधवार शाम को 7:30 बजे उसने घर से लगी हुई एक झोपड़ी में गैर मर्द के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद वह लड़का उसके चंगुल से भाग खड़ा हुआ। लड़का उसी के पड़ोस में किराए पर रहता है।

विज्ञापन
young man caught his wife in objectionable position with neighbor, committed suicide In Chhattisgarh Balod
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले के बालोद थाना क्षेत्र के देउरतराई गांव की एक महिला ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खेत में महिला की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। महिला का नाम लाकेश्वरी चंद्राकर पति प्रमोद कुमार चंद्राकर उम्र (33) बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। मृतका के पति ने बताया कि बुधवार शाम को 7:30 बजे उसने घर से लगी हुई एक झोपड़ी में गैर मर्द के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद वह लड़का उसके चंगुल से भाग खड़ा हुआ। लड़का उसी के पड़ोस में किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस को सूचना भी दी गई और पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया। इसी बात से आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की एक 12 साल की बेटी है और उसका पति गाड़ी मैकेनिक का काम करता है।

यह भी पढ़ें- मकान में गंदा काम: घर में अंतरंग थीं नौ महिलाएं और दो पुरुष, आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ मिलीं ऐसी गोलियां    

विज्ञापन
विज्ञापन

नामकरण संस्कार में गया तो पकड़ा
मृतका के पति ने बताया कि वह नामकरण संस्कार में जाने के लिए जल्दी घर गया तो घर पहुंचते ही शाम लगभग 7:30 बजे वह अपनी पत्नी को खोजने लगा, जब उसकी पत्नी घर में नहीं थी इसके बाद वह थोड़ी ही दूर घर से लगी एक झोपड़ी में जा पहुंचा। जहां  जाकर देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। उसने अपनी पत्नी को किसी और की बाहों में आपत्तिजनक स्थिति में पाया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और उस लड़के को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसकी पत्नी और लड़का भी भागने में सफल रहा।

विज्ञापन

लड़के का करता रहा पीछा
मृतका के पति ने पूरे मामले में आगे बताया कि वह उस लड़के का पीछा करता रहा लेकिन वह उसकी पकड़ से बाहर हो गया। लेकिन इसके बाद वह उसकी पकड़ से दूर न जा सका क्योंकि उसे उस लड़के का नाम पता था। लड़का उसके पड़ोस में ही किराए पर रहता था, इसलिए उसने थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

धारा 151 के तहत कार्रवाई
पुलिस ने महिला के साथ अवैध संबंधों में पाए जाने वाले व्यक्ति गणेश मंडावी के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है। कल रात ही उसे गिरफ्तार किया गया था, जिसे गुरुवार को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहीं महिला की आत्महत्या के बाद से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

रात भर गायब, सुबह मिली लाश
परिजनों ने बताया कि इस पूरे मामले के बाद रातभर महिला को खोजने की कोशिश की गई। आसपास के खेत-खलिहान, मोहल्ले में भी खोजबीन की गई, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया। वहीं गुरुवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने सूचना दी कि खेत में एक महिला की लाश फंदे से लटक रही है। जिसके बाद पति देखने गया तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed