{"_id":"632bda9dfde3ca6a26618549","slug":"woman-dies-due-to-drowning-in-culvert-in-chhatarpur-body-handed-over-to-relatives-after-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: पुलिया में डूबने से युवती की मौत, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: पुलिया में डूबने से युवती की मौत, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
Thu, 22 Sep 2022 09:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:16 AM IST
सार
छतरपुर जिले के सुनवाहा में पुलिया में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। युवती घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन पुलिया में मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन
पुलिया में डूबने से युवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुनवाहा में बुधवार शाम शौच के लिए गई युवती की पुलिया में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केसर अहिरवार (उम्र 25 वर्ष) पिता गोविंदा अहिरवार निवासी सुनवाहा बुधवार शाम 5:00 बजे तक शौच के लिए घर में कह कर गई थी, लेकिन एक घंटा व्यतीत होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, तभी गांव के लोगों ने बताया कि एक महिला मडी कुआं की पुलिया के पास पानी में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और मृतिका की पहचान बेटी के रूप में की।
परिजनों ने घटना की सूचना बमोरी चौकी को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना बमोरी चौकी को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
