फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Woman dies due to drowning in culvert in Chhatarpur, body handed over to relatives after PM

Chhatarpur News: पुलिया में डूबने से युवती की मौत, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

Thu, 22 Sep 2022 09:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 09:16 AM IST
सार

छतरपुर जिले के सुनवाहा में पुलिया में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। युवती घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन पुलिया में मृत अवस्था में मिली।

विज्ञापन
Woman dies due to drowning in culvert in Chhatarpur, body handed over to relatives after PM
पुलिया में डूबने से युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुनवाहा में बुधवार शाम शौच के लिए गई युवती की पुलिया में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केसर अहिरवार (उम्र 25 वर्ष) पिता गोविंदा अहिरवार निवासी सुनवाहा बुधवार शाम 5:00 बजे तक शौच के लिए घर में कह कर गई थी, लेकिन एक घंटा व्यतीत होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, तभी गांव के लोगों ने बताया कि एक महिला मडी कुआं की पुलिया के पास पानी में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और मृतिका की पहचान बेटी के रूप में की।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना बमोरी चौकी को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed