फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Voting continues in 222 centers of 11 bodies in Chhatarpur district

Chhatarpur: 11 निकायों के 222 केन्द्रों में वोटिंग जारी, डेढ़ लाख से ज्यादा वोटर्स चुनेंगे नगर सरकार

Wed, 13 Jul 2022 09:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Jul 2022 09:18 AM IST
सार

छतरपुर जिले में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिये 222 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

विज्ञापन
Voting continues in 222 centers of 11 bodies in Chhatarpur district
महाराजपुर नगर पालिका में लगी मतदाताओं की कतार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिये 222 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें नौगावं में 43, महाराजपुर में 30, गढ़ीमलहरा में 16, बिजावर में 20, सटई 15, बक्स्वाहा में 15, बड़ामलहरा में 16, घुवारा में 15, लवकुशनगर में 22, चंदला में 15 और बारीगढ़ में 15 केन्द्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


कहां कितने मतदाता
नौगांव में 17 हजार 148 पुरुष, 16 हजार 579 महिलाएं, अन्य 03 सहित 33 हजार 730, महाराजपुर में 10  हजार 453 पुरुष एवं 9 हजार 327 महिलाएं अन्य 01 सहित 19 हजार 781 मतदाता हैं। गढ़ीमलहरा में 5 हजार 994 पुरुष एवं 5 हजार 320 महिलाएं सहित 11 हजार 314, बिजावर 7 हजार 774 पुरुष, 6 हजार 993 महिलाएं अन्य 02 सहित 14 हजार 769 मतदाता हैं। सटई में 4 हजार 517 पुरुष, 4 हजार 96 महिलाएं सहित 8 हजार 613 और बस्क्वाहा में 4 हजार 60 पुरुष तथ 3 हजार 684 महिलाएं सहित 7 हजार 744 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


बड़ामलहरा में 6 हजार 928 पुरुष, 6 हजार 276 महिलाएं सहित 13 हजार 204, घुवारा में 5 हजार 338 पुरुष, 4 हजार 754 महिलाएं सहित 10 हजार 92 मतदाता मतदान करेंगे। लवकुशगनर में 8 हजार 884 पुरुष, 8 हजार 54 महिलाएं, अन्य 02 सहित 16 हजार 900, चंदला में 4 हजार 991 पुरुष, 4 हजार 582 महिलाएं सहित 9 हजार 573 और बारीगढ़ में 3 हजार 998 पुरुष, 3 हजार 483 महिलाएं सहित 7 हजार 481 मतदाता वोट डालेंगे। जिले के 80 हजार 45 पुरुष, 73 हजार 148 महिला एवं 08 अन्य सहित 1 लाख 53 हजार 201 मतदाता मतदान करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed