{"_id":"6363d4992beaa535f76b4445","slug":"two-hundred-meter-railway-line-uprooted-in-blasting-loss-of-about-80-lakhs-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: ब्लास्टिंग में उखड़ गई दो सौ मीटर रेलवे लाइन, करीब 80 लाख का नुकसान, खदान संचालक पर FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: ब्लास्टिंग में उखड़ गई दो सौ मीटर रेलवे लाइन, करीब 80 लाख का नुकसान, खदान संचालक पर FIR दर्ज
Thu, 03 Nov 2022 08:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 08:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। राजनगर क्षेत्र के ग्राम धनुपुरा में बुधवार को क्रेशर संचालक ने रेलवे ट्रैक से सटी पत्थर की खदान पर नियमों के विपरीत भारी ब्लास्टिंग की। ब्लास्टिंग से खजुराहो-छतरपुर रेलवे लाइन पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से पटरी को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी-छतरपुर रेल लाइन के बीच स्थित खजुराहो सेक्शन में एक क्रशर में बुधवार देर शाम ब्लास्टिंग के चलते पास से गुजर रही करीब दो सौ मीटर रेल पटरी उखड़ गई। जोरदार विस्फोट होने से वहां ओएचई वायर समेत अन्य रेल उपकरणों को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे रेलवे की करीब 80 लाख रुपये संपत्ति का नुकसान हुआ है। दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इस घटना की वजह से दो जोड़ी यात्री ट्रेन भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
छतरपुर के खजुराहो थाना क्षेत्र के धनूपुरा के पास ओम साई राम क्रेसर संचालक रुचिर जैन और भोला एक्सप्लोसिव के प्रोपराइटर हरिश्चंद्र पांडेय की ओर से पहाड़ी तोड़ने के लिए विस्फोटक लगाए गए थे। बुधवार देर-शाम विस्फोट किया गया। विस्फोटक इतना जोरदार था कि उसने पास से गुजर रही रेलवे लाइन पोल संख्या (1199/16 से 1200/02) का करीब दो सौ मीटर हिस्सा भी उखड़ दिया। यहां लगा ओएचई पोल, तार समेत कैंटीलीवर भी धराशायी हो गया।
विज्ञापन
विस्फोटक की तीव्रता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर तक रेल उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती आकलन में करीब 80 लाख की रेल संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान जताया गया है। इस हादसे में रेल लाइन के बगल में स्थित तीन मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
आरपीएफ की तहरीर पर खजुराहो पुलिस ने आरोपी ओम साई राम क्रेसर संचालक और हरिश्चंद्र पांडेय के खिलाफ आईपीसी समेत रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की वजह से उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस एवं महामना एक्सप्रेस प्रभावित हुई है। उधर, डीआरएम आशुतोष ने भी रेल अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
