फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Trainee doctor returning from Sangam bath dies in a road accident

Mahakumbh: संगम स्नान कर लौट रही ट्रेनी डॉक्टर का हुआ भीषण एक्सीडेंट, ट्रक में घुसी कार; दर्दनाक मौत…चार घायल

Mon, 17 Feb 2025 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 17 Feb 2025 04:15 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चला रहे ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। यह हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
Trainee doctor returning from Sangam bath dies in a road accident
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक परिवार प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहा था और छतरपुर के बाहरी क्षेत्र में उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
घटना छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड पर महतो पेट्रोल पंप के पास हुई। छतरपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार टिकरिया परिवार सोमवार की सुबह प्रयागराज कुंभ से लौट रहा था। घर पहुंचने से कुछ ही किलोमीटर पहले उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना पड़ा। इस हादसे में 25 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर सान्या टिकरिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ड्राइवर की झपकी बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चला रहे ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। यह हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की स्थिति गंभीर
इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल हैं

  • आलोक टिकरिया (13 वर्ष) – पिता राहुल टिकरिया
  • नेहा टिकरिया (35 वर्ष) – पत्नी राहुल टिकरिया
  • सश्वत टिकरिया (20 वर्ष) – पिता संदीप टिकरिया
  • राहुल टिकरिया (37 वर्ष) – पुत्र कल्याण टिकरिया


बता दें कि इन सभी को छतरपुर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस ने शुरू की जांच
इस हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक सही तरीके से सड़क किनारे खड़ा था या नहीं।


परिवार में छाया मातम
इस हादसे ने पूरे टिकरिया परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतका सान्या टिकरिया जिला अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रूप में कार्यरत थीं और उनका मेडिकल करियर अभी शुरू ही हुआ था। परिवार के लिए यह हादसा किसी दुखद स्वप्न से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed