{"_id":"6757eec0bd392728100c938a","slug":"three-man-eater-tigers-attacked-a-woman-together-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: नरभक्षी बने एक साथ तीन बाघों ने किया महिला पर हमला, हुई दर्दनाक मौत; ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: नरभक्षी बने एक साथ तीन बाघों ने किया महिला पर हमला, हुई दर्दनाक मौत; ग्रामीणों में दहशत
Tue, 10 Dec 2024 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:03 PM IST
सार
Chhatarpur News: पन्ना टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार आज एक दुखद घटना घटित हुई है। बता दें कि आज सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता क्षेत्र में चारा काटने गई चार महिलाओं में से एक को बाघ फैमिली ने अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन
नरभक्षी बने एक साथ तीन बाघों ने किया महिला पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना टाइगर रिजर्व में बड़ी घटना घटित हुई है, जिससे टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम हिनौता के ग्रामवासी दहशत में है। सुबह 9 बजे के करीब टाइगर रिजर्व में चार महिलायें हमेशा की तरह चारा काटने गई थी, जब अचानक महिलाओं को बाघ दिखे, बाघ ने महिला पर हमला किया और जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया। इस पूरी घटना को मृतका के साथ में रही महिलाओं ने देखा। बताया गया कि फुलिया साहू (58) जिसको बाघ ने घसीटकर मार डाला।
विज्ञापन
वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व पहली बार इस प्रकार की घटना घटी है कि इंसान पर बाघों ने हमला किया है। घटना के बाद प्रबंधन द्वारा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को रोका गया है। हाथियों से मॉनिटरिंग कर बाघों की चिह्नित किया जा रहा है। बताया कि बाघिन 652 एवं उसके शावकों ने महिला को अपना शिकार बनाया है। महिला के शव को हाथियों की मदद से बाघ से छुड़ाया गया है।
विज्ञापन
इस घटना के वाद ग्रामवासी दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि पहले बाघ घर में बंधे हुए मवेशियों को अपना निशाना बनाते थे। कई बार शिकायत की गई, पर अब इंसानो को भी अपना शिकार बनाने में लगे है। अब बाघ आदमखोर भी हो सकते है। ग्रामीणों ने बताया कि एक साथ तीन बाघ थे, जिन्होंने महिला का शिकार किया है।
विज्ञापन
