फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   'This is just sindoor...the mangalsutra is still left', said Baba Bageshwar on the air strike

Operation Sindoor: 'ये तो सिंदूर है...अभी मंगलसूत्र बाकी है' एयर स्ट्राइक पर बाबा बागेश्वर बोले; जानें सबकुछ

Wed, 07 May 2025 08:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 May 2025 08:23 PM IST
सार

MP: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में भारत शक्ति संपन्न, सैन्य संपन्न और शस्त्र संपन्न है। हम पूर्ण रूप से परिपक्व है। अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत की जीत होगी। अगर आप कार्रवाई करोगे तो भारत की तरफ से पुरजोर जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
'This is just sindoor...the mangalsutra is still left', said Baba Bageshwar on the air strike
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में बगेश्वरधाम के पीठाधिस्वर पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के लिए यही सबक है। वो छेड़ेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। पहलगाम में मारे गए 26 लोगों का ऐसा बदला लिया गया है, तो सोच लें कि पाकिस्तान अगर खोदेगा तो हम नदियां बहाएंगे। ये तो सिंदूर है, अभी मंगलसूत्र बाकी है, तब पाकिस्तान का क्या होगा। अगर आप युद्ध की तैयारी करते हो तो यहां से महायुद्ध की तैयारी रहेगी।
विज्ञापन


सिंदूर का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से
धीरेंद्र शास्त्री ने छतरपुर के बागेश्वरधाम में बुधवार को दरबार लगाया था। कथा के दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में नाम पूछकर आतंकवादियों ने सिंदूर को उजाड़ा था। आज भारतीय आर्मी ने गोला बारूद का सदुपयोग करते हुए सिंदूर का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया, जिसमें भारत की शेरनियां, हमारी बेटियां प्रतिनिधित्व कर रही थीं।
विज्ञापन


पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर’ को बताने वाली कर्नल सोफिया का एमपी से है खास रिश्ता, पिता भी थे कर्नल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युद्ध होता है तो जीत भारत की ही होगी
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, वर्तमान में भारत शक्ति संपन्न, सैन्य संपन्न और शस्त्र संपन्न है। हम पूर्ण रूप से परिपक्व है। अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत की जीत होगी। अगर आप कार्रवाई करोगे तो भारत की तरफ से पुरजोर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, आतंकवाद सभी देशों के लिए खतरा है। सबसे ज्यादा नासूर बना हुआ है। दुनिया में जहां भी आतंकवाद पल रहा है, भारत की आर्मी उन्हें जमीन से खत्म कर देगी। अगर आतंकवाद सरेंडर करता है तो भारत को पीछे हट जाना चाहिए।



खाएंगे भारत का तो गाएंगे भी भारत का
धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, मुसलमान होना एक अलग बात है, लेकिन राष्ट्रीय होना एक अलग बात है। आप खाएंगे भारत का तो गाएंगे भी भारत का, पाकिस्तान का गा ही नहीं सकते। चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई। आप जहां का खाएंगे वहीं का गाएंगे। आप मिट्टी और जल भारत माता की लेंगे तो यहीं के लिए बोलेंगे। पाकिस्तान के लिए बोलना निश्चित रूप से देश के साथ गद्दारी है। अगर ऐसा करना है तो आपको पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed