फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   the 100-year-old stepwell was cleaned and painted and plantation was done In Chhatarpur

Chhatarpur: 100 साल पुरानी बावड़ी को मिला नया स्वरूप, साफ-सफाई और रंगाई-पुताई के साथ हुआ पौधरोपण

Wed, 30 Apr 2025 10:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Apr 2025 10:41 AM IST
सार

MP: छतरपुर जिले के नगर परिषद बिजावर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बनी 100 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी को नया स्वरूप दिया गया है। राजा-महाराजाओं के समय निर्मित इस बावड़ी की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ ही इसके चारों ओर पौधारोपण कर इसे आकर्षक रूप दिया गया।

विज्ञापन
the 100-year-old stepwell was cleaned and painted and plantation was done In Chhatarpur
बावड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य प्रदेशभर में जोर-शोर से चल रहा है। यह अभियान 30 मार्च 2025 से शुरू होकर 30 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें जिले, नगर पालिकाएं, नगर परिषदें और ग्राम पंचायतें सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

विज्ञापन


इस अभियान के अंतर्गत पुराने जल स्त्रोतों जैसे कुएं, तालाब, बावड़ियां, डैम आदि का पुनरोद्धार किया जा रहा है। साथ ही इन स्थलों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पौधरोपण तथा जल वितरण प्रणालियों के सुधार का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। जल संरक्षण को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: पुरानी रंजिश में आदिवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार; घटनास्थल पर पहुंची पुलिस    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में छतरपुर जिले के नगर परिषद बिजावर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बनी 100 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी को नया स्वरूप दिया गया है। राजा-महाराजाओं के समय निर्मित इस बावड़ी की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ ही इसके चारों ओर पौधारोपण कर इसे आकर्षक रूप दिया गया।

यह कार्य कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बिजावर एसडीएम विजय कुमार द्विवेदी, सीएमओ संतोष सैनी, नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, नगर परिषद के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed