फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Thar running at a speed of 150 kmph collided with a tree in Chhatarpur

Chhatarpur Accident: 150 किमी की रफ्तार से भाग रही थार पेड़ से टकराई, हादसे में तीन युवक हुए घायल

Sat, 02 Nov 2024 05:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Nov 2024 05:02 PM IST
सार

Chhatarpur Accident: छतरपुर में बीती रात कार रेसिंग के चक्कर ने एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जहां इस हादसे में ट्रैफिक अधिकारी के बेटे सहित 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने थार कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Thar running at a speed of 150 kmph collided with a tree in Chhatarpur
हादसे में तीन युवक हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पैराडाइज्ड और नंदन कानन कॉलोनी के सामने दो थार गाड़ियों में बैठे युवा आपस में रेसिंग कर रहे थे। जहां इस दौरान एक थार डिवाइडर से टकराकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई और दूसरी कार सुरक्षित निकल गई। पेड़ से टकराई थार की आवाज इतनी तेज थी कि वहां मौजूद लोगों को लगा कि यहां कोई बम फटा है। इसी बीच पास में मौजूद ढाबे पर बैठे 3 युवाओं ने कार के अंदर फंसे घायलों को कांच तोड़ बाहर निकाला, लेकिन चालक ज्ञानेश पटेल बुरी तरह फंसे होने के कारण करीब एक घंटे तक गाड़ी के अंदर जिंदगी और मौत से लड़ता रहा।

विज्ञापन


घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल
जानकारी लगते ही मौके पर सिविल लाइन टीआई वाल्मीकि चौबे, ASP विंक्रम सिंह, नोगांव SDOP चंचलेश मरकाम, ट्रैफिक अधिकारी बृहस्पति साकेत मौके पर पहुंचे। जहां गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों की मदद से जिला आपताल भेजा गया।
विज्ञापन


यह हैं घायल
घायलों में ज्ञानेश पटेल, नितीश सक्ससेना और छतरपुर ट्रैफिक अधिकारी बृहस्पति साकेत के पुत्र संजय साकेत शामिल हैं।

150 किमी की स्पीड से भाग रही थीं कारें
मौके पर मौजूद युवा कांग्रेस नेता लोकेन्द्र वर्मा की मानें तो 2 थार गाड़ियां रेसिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई। दोनों गाड़ियों की स्पीड लगभग 150 किमी रही होगी। घटना के बाद हम लोगों ने कार सीधा किया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना TI बोले
वहीं सिविल लाइन टीआई बाल्मीक चौबे ने बताया कि शहर के पन्ना रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी के मृत होने की सूचना नहीं है।

सवाल यह भी हैं
बता दें कि यहां यातायात नियमों की आढ़ में चालान काटने वाले यातायात प्रभारी ब्रहस्पति साकेत के पुत्र संजय साकेत का जन्मदिन था। जिसे उन्होंने खजुराहो में मनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जो थार पेड़ से टकराई उसमे तीन युवक सवार थे जो कोई नशा किये थे। दूसरी थार भीं साथ में थी। जिसमें सवार युवक भीं साथ में थे।


सूत्रों के अनुसार इन युवकों के बीच स्नेप पर वाहन प्रतिस्पर्धा की चेटिंग होती रही। बताते है कि दोनों थार 150 किमी की रफ्तार से पन्ना रोड पर दौड़ रही थी। जिसमें एक थार क्रासिंग में बहक कर पेड़ से टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेफिक सूबेदार का पुत्र। जिस वाहन में  बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस भीं मिले है। अब यह बंदूक किसकी थी या अवैध थी? चले हुए कारतूस भीं वाहन में मिले तो कहाँ युवकों ने फायरिंग की। करीब 50 जिंदा कारतूस मिले तो कहाँ से आये। चूंकि पुलिस के सूबेदार से जुड़ा मामला है तो निष्पक्ष जांच हो पायेगी, बड़ा सवालों में यह भी है कि बंदूक, कारतूस किसके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed