{"_id":"634258d12c0d8645a74eb990","slug":"son-confesses-to-murder-father-in-panchayat-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: पंचायत में पंचों के सामने बेटे ने पिता की हत्या करना कबूला, पीएम आवास के रुपयों को लेकर था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: पंचायत में पंचों के सामने बेटे ने पिता की हत्या करना कबूला, पीएम आवास के रुपयों को लेकर था विवाद
Sun, 09 Oct 2022 10:45 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:45 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बेटे ने बाप की हत्या करने की बात भरी सभा में कबूल कर ली। गांव के लोगों ने आरोपी बेटे का बहिष्कार किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
पंचायत में जुर्म कबूला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के हरपालपुर में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या करने का जुर्म भरी पंचायत में कबूल किया। इतना ही नहीं बेटे ने जुआ की लत के चलते पीएम आवास की किस्त के रुपयों के लिए पिता की खेत पर फसल की रखवाली करते समय रात को लाठी डंडों से पीटकर हत्या करना की बात पंचों के सामने कही। गांव के सेन समाज के लोगों ने आरोपी बेटे के बाल काटने से मना कर उसका बहिष्कार किया है। मामला हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड़ गांव का है, जहां आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त सरसेड़ गांव में बुधवार-गुरुवार की रात 70 वर्षीय किसान नन्नू कोरी की हत्या उस समय हो गई, जब वो खेत पर फसल की रखवाली के लिए सो रहा था। अज्ञात आरोपियों द्वारा लाठी डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।
विज्ञापन
FSL टीम कर रही है जांच...
गुरुवार सुबह हत्या की जानकारी मृतक के नाती राजू द्वारा थाना पुलिस सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पंचनामा बना कर जांच शुरू कर दी थी। मामला गंभीर होने मौके पर एफएसएल टीम जांच वारदात स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने प्रयास किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुलाई पंचयात...
वहीं हत्या के दूसरे सरसेड़ गांव के ग्रामीणों द्वारा गांव हटवारा में पंचायत बुलाई, जिसमें सभी वर्गों के ग्रामीण शामिल हुये। दोपहर 12 बजे बुलाई गई पंचायत में रमेश पटैरिया, जितेंद सेंगर, भइया राजा, बाबू बाल्मीकि सहित एक सैकड़ों से अधिक ग्रामीण पंचायत में शामिल हुये। जहां भरी पंचायत में पंचों ने पिता की हत्या के बारे में मुकेश कोरी से पूछा तो उसने अपने पिता नन्नू कोरी की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करना कबूल किया।
भरी पंचायत में मुकेश ने बताया, पिता को पीएम आवास निर्माण के लिये क़िस्त के रुपये मिले थे वो रुपये उसका पिता बार बार मांगने पर नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर उस ने दशहरा की रात खेत पर सो रहे अपने पिता पर लाठी डंडों के कई वार किये, उसको तड़पता छोड़कर घर आ गया। सुबह उसका पुत्र खेत पर गया तो उसने बताया कि उसके दादा को किसी ने मारा है। उनकी लाश खेत पर पड़ी है। उसके बाद उसने इस सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी...
फिलहाल इस हत्या के मामले में थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई के लिये पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। मामले में थाना प्रभारी टीआई धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में पंचायत बुलाई गई, मुझे जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी करते हैं। हालांकि अभी किसी को हत्या के आरोप में हिरासत में नहीं लिया गया है।
