फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Police caught a minor who cheated through fake phone-pay app

Chhatarpur: फर्जी एप से धोखाधड़ी करने वाले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा, ग्राहक बनकर दुकानदारों को लगाता था चूना

Sun, 08 Sep 2024 09:18 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 09:18 AM IST
सार

किशोर के मोबाइल फोन में एक एप्लिकेशन मिला है, जिसमें फर्जी ट्रांजैक्शन आईडी और UTR दर्शित होता है। पुलिस का कहना है मामल की जांच की जा रही है। ऐसा करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।   

विज्ञापन
Police caught a minor who cheated through fake phone-pay app
फोटो- सिविल लाईन थाना

विस्तार

छतरपुर शहर सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी फोन पे ऐप की मदद से लोगों से धोखाधड़ी करने वाले नाबालिग को पकड़ा है। आरोपी दुकानों से सामान खरीद कर क्यूआर कोड स्कैन करता और फिर फर्जी ट्रांजैक्शन कर दुकानदारों से फर्जीवाड़ा करता था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती पांच सितंबर को आरोपी लड़के ने दुकानदार से सामान खरीदा, क्यूआर कोड स्कैन किया और फर्जी ट्रांजैक्शन कर रसीद दिखाकर धोखाधड़ी की। दुकानदार की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी किशोर ने दूसरे दुकानदार के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की थी। एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर संदेही किशोर से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह दुकान पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन कर दुकानदार को ट्रांजैक्शन मैसेज दिखा देता था और सामान ले लेता था।
विज्ञापन


उक्त किशोर से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। किशोर के मोबाइल फोन में एक एप्लिकेशन मिला है, जिसमें फर्जी ट्रांजैक्शन आईडी और UTR दर्शित होता है। पुलिस का कहना है मामल की जांच की जा रही है। ऐसा करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed