फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Police arrested child welfare committee member Saurabh Bhatnagar in rape case in Chhatarpur

Chhatarpur Crime: दुष्कर्म के मामले में बाल कल्याण समिति का सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर भेजा जेल

Wed, 22 Mar 2023 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Mar 2023 06:30 PM IST
सार

छतरपुर के ओरछा रोड थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य सौरभ भटनागर को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला ने बाल कल्याण समिति के सदस्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Police arrested child welfare committee member Saurabh Bhatnagar in rape case in Chhatarpur
आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में छतरपुर के ओरछा रोड थाना पुलिस ने बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य सौरभ भटनागर को गिरफ्तार किया है। उस पर एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे MLC और डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। फिर वहां से न्यायालय में पेश करने ले गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना ओरछा रोड थाने के पीछे की है। विधवा महिला से दुष्कर्म करने के मामले की रिपोर्ट/FIR महिला थाने में दर्ज की गई है। उक्त मामले में महिला की रिपोर्ट पर 376, 450 और एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, ओरछा रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बाल कल्याण समिति के सदस्य पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया था। वहीं, पुलिस ने आरोपी सौरभ भटनागर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फिर वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed