{"_id":"67bb08b8b51af267eb017e29","slug":"pm-modi-in-bageshwar-dham-ward-in-hospital-named-after-prime-minister-modi-s-mother-dhirendra-shastri-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: 'पीएम मोदी की मां के नाम पर अस्पताल में वार्ड होगा', शिलान्यास के दौरान बोले धीरेंद्र शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: 'पीएम मोदी की मां के नाम पर अस्पताल में वार्ड होगा', शिलान्यास के दौरान बोले धीरेंद्र शास्त्री
Sun, 23 Feb 2025 05:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 23 Feb 2025 05:08 PM IST
सार
Bageshwar Dham: रविवार को पीएम मोदी बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बागेश्वर धाम में हनुमान जी की पूजा की और बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। इस दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस अस्पताल में पीएम मोदी की मां के नाम से एक वॉर्ड होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को छतरपुर में कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। इस अस्पताल का निर्माण बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेन्द्र शास्त्री करवा रहे हैं। पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम मोदी को बालाजी की प्रतिमा भेंट की। पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कैंसर हॉस्पिटल के शिलान्यास के दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी को एक खास गिफ्ट दिया।
विज्ञापन
पीएम की मां के नाम से होगा अस्पताल में वार्ड
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम सरकार ने कहा- अस्पताल दो से तीन साल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इसे मेडिकल कॉलेज बनाने का विचार है। इस अस्पताल से कृपा और दवा भी मिलेगी। धीरेन्द्र शास्त्री ने घोषणा करते हुए कहा- पीएम की मां के नाम से अस्पताल में वार्ड बनाया जाएगा।
