फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   People interest in writing Ram name increased, reached beyond 30 crores in two and a half years

Chhatarpur: राम नाम लेखन में बढ़ी लोगों की रूचि, सवा 2 वर्षों में 30 करोड़ के पार पहुंचा श्रीराम नाम धन

Sat, 29 Apr 2023 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 02:43 PM IST
सार

छतरपुर में सवा दो वर्ष पहले श्रीराम नाम बैंक की स्थापना हुई थी। बैंक के माध्यम से राम नाम लेखन करने वालों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन
People interest in writing Ram name increased, reached beyond 30 crores in two and a half years
राम नाम लेखन में बढ़ी लोगों की रूचि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिन्दू धर्म ग्रंथों में श्री राम नाम की अपार महिमा का वर्णन किया गया है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा है कि कलियुग केवल नाम आधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा। धर्म और संस्कृति को अपने कंधों के सहारे आगे बढ़ाने वाले लोग लगातार श्री राम नाम लेखन कार्य में लगे हैं। श्री राम नाम बैंक का श्री राम नाम धन 30 करोड़ के पार पहुंच गया। श्री राम नाम लेखन में दिनों दिन लोगों की रूचि बढ़ रही है।
विज्ञापन


शहर की चौपाटी में स्थित हिंदू उत्सव समिति द्वारा संचालित श्री राम नाम बैंक में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर श्री राम रक्षा स्त्रोत का सामूहिक पाठ किया गया। समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि सवा दो वर्ष पहले श्रीराम नाम बैंक की स्थापना हुई थी। बैंक के माध्यम से राम नाम लेखन करने वालों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों रवि शंकर शुक्ला पिपौरकला ने पांच लाख, नंदकुमार सिंह ने 20 लाख 68 हज़ार, मनीराम प्रजापति ने सात लाख, मुन्ना लाल विश्वकर्मा ने तीन लाख, लक्ष्मी रावत ने सामूहिक रूप से 42 लाख, रघुवीर शरण गंगेले ने 52 लाख, छोटेलाल कुशवाहा ने आठ लाख रामनाम धन जमा किया। इस तरह बैंक का कुल रामनाम धन 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed