{"_id":"63076138ef838b598126f2de","slug":"peethadheeshwar-lovelesh-maharaj-of-brahmeshwar-dham-who-was-jailed-for-rape-came-out-after-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: दुष्कर्म के आरोप में जेल गए ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश महाराज छह महीने बाद निकले बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: दुष्कर्म के आरोप में जेल गए ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश महाराज छह महीने बाद निकले बाहर
Thu, 25 Aug 2022 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 05:17 PM IST
सार
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य लवलेश तिवारी 24 अगस्त को बाहर आ गए हैं। हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली है। छूटते ही उन्होंने कहा कि बालाजी सरकार उनके साथ जरूर न्याय करेंगे।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में छह महीने की जेल काटने के बाद लवलेश तिवारीे छूटकर बाहर आए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खजुराहो में ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश तिवारी महाराज छह महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट के आदेश पर 24 अगस्त शाम वे जेल से रिहा किए गए।
जानकारी के अनुसार छह महीने पहले ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य लवलेश तिवारी पर एक महिला ने रेप करने का आरोप लगाया था। मामला गर्मा गया था। महाराज के विरोध में प्रदर्शन भी हुए थे। ओबीसी महासभा भी विरोध में उतर आई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
पीड़ित महिला का आरोप था कि वह ब्रह्मेश्वर धाम गई थी। वहां उस समय कोई नहीं था। सबको बाहर कर दिया गया था। झाड-फूंक के लिए महाराज ने कपड़े उतारने को कहा। इसके बाद गलत काम किया। वहीं, महिला के पति का आरोप है कि मेरी पत्नी बीमार रहती थी। इसी वजह से मैं बाबा के पास धाम पर गया। उन्होंने झाड-फूंक के लिए सामान लाने को कहा था।
विज्ञापन
छह महीने की जेल काटने के बाद छूटते ही लवलेश तिवारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बालाजी सरकार उनके साथ जरूर न्याय करेंगे। सत्य परेशान हो सकता है किंतु पराजित नहीं। साथ ही कहा कि बालाजी सरकार का आदेश मिलते ही दरबार भी लगाया जाएगा।