फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Peethadheeshwar Lovelesh Maharaj of Brahmeshwar Dham, who was jailed for rape, came out after six months

Chhatarpur: दुष्कर्म के आरोप में जेल गए ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश महाराज छह महीने बाद निकले बाहर

Thu, 25 Aug 2022 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 05:17 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य लवलेश तिवारी 24 अगस्त को बाहर आ गए हैं। हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली है। छूटते ही उन्होंने कहा कि बालाजी सरकार उनके साथ जरूर न्याय करेंगे।

विज्ञापन
Peethadheeshwar Lovelesh Maharaj of Brahmeshwar Dham, who was jailed for rape, came out after six months
दुष्कर्म के आरोप में छह महीने की जेल काटने के बाद लवलेश तिवारीे छूटकर बाहर आए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खजुराहो में ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश तिवारी महाराज छह महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट के आदेश पर 24 अगस्त शाम वे जेल से रिहा किए गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छह महीने पहले ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य लवलेश तिवारी पर एक महिला ने रेप करने का आरोप लगाया था। मामला गर्मा गया था। महाराज के विरोध में प्रदर्शन भी हुए थे। ओबीसी महासभा भी विरोध में उतर आई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप था कि वह ब्रह्मेश्वर धाम गई थी। वहां उस समय कोई नहीं था। सबको बाहर कर दिया गया था। झाड-फूंक के लिए महाराज ने कपड़े उतारने को कहा। इसके बाद गलत काम किया। वहीं, महिला के पति का आरोप है कि मेरी पत्नी बीमार रहती थी। इसी वजह से मैं बाबा के पास धाम पर गया। उन्होंने झाड-फूंक के लिए सामान लाने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने की जेल काटने के बाद छूटते ही लवलेश तिवारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बालाजी सरकार उनके साथ जरूर न्याय करेंगे। सत्य परेशान हो सकता है किंतु पराजित नहीं। साथ ही कहा कि बालाजी सरकार का आदेश मिलते ही दरबार भी लगाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed