{"_id":"675e6dac7af4cd64d00d018b","slug":"mp-weather-cold-winds-intensify-in-mp-snow-freezes-on-bikes-in-chhatarpur-mercury-reaches-4-1-degrees-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: एमपी में बर्फीली हवाओं से तीखे हुए सर्दी के तेवर, छतरपुर में बाइक पर जमी बर्फ, पारा 4.1 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: एमपी में बर्फीली हवाओं से तीखे हुए सर्दी के तेवर, छतरपुर में बाइक पर जमी बर्फ, पारा 4.1 पहुंचा
Sun, 15 Dec 2024 11:18 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:18 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में सर्दी के तेवर और तीखे हो गए हैं।
विज्ञापन
बाइक पर जमी बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के नौगांव में सर्दी का असर चरम पर है। तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो प्रदेश के पांचवें सबसे ठंडे शहर के रूप में इसे स्थापित करता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में नौगांव ठंड का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव में ठंड का असर इतना अधिक है कि मैदानी इलाकों में भी बर्फ जमने लगी है। उमरिया मंदिर रोड निवासी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि सुबह 5:30 बजे जब वे किसी काम से निकले तो उनकी बाइक की सीट पर बर्फ की परत जमी हुई थी। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
पूरे हफ्ते ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के कालीचरण रैकवार ने जानकारी दी कि आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही ठंडा मौसम रहने की संभावना है। दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 20 दिसंबर के बाद ठंड और तेज हो सकती है। पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी/घंटा की गति से सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम बह रही है। उत्तरी भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बर्फ पिघलने से ठंडक और बढ़ रही है।
प्रदेश में कहां कितना तापमान
- पंचमढ़ी में दो डिग्री सेल्सियस (सबसे ठंडा)
- भोपाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस
- इंदौर में 8.9 डिग्री सेल्सियस
- ग्वालियर में 6 डिग्री सेल्सियस
- जबलपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस
- नौगांव में 4.1 डिग्री सेल्सियस
नौगांव और इसके आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। ठंड है कि कम होने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर नौगांव का तापमान गिरा है। न्यूनतम तापमान रविवार की सुबह चार डिग्री दर्ज हुआ है।
