MP News: भाई के खेत में पालतू जानवर पहुंचे तो उसने कर दिया हमला, वृद्ध का कान कटा
छतरपुर में भाई-भाई ही एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। एक भाई ने दूसरे पर हमला कर उसका कान काट दिया। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसके मवेशी भाई की जमीन पर चले गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर में भाई पर भाई का हमला करने का मामला सामने आया है। घायल वृद्ध किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उसका इलाज चल रहा है। घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम टपरियन की है। एक वृद्ध के पालतू जानवर/मवेशी उसके भाई की जमीन पर पहुंच गए थे। यह उसके भाई को नागवार गुजरा तो उसने नाराज होकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वृद्ध का कान कट गया।
जानकारी के मुताबिक टपरियन गांव निवासी 60 वर्षीय गोरे गौंड़ अपनी मवेशियों को चरा रहा था। उसके मवेशी उसके भाई रामस्वरूप गौंड़ के खेत पर पहुंच गए। जब गोरे गौंड़ मवेशियों को हांकने गया तो उसके भाई रामस्वरूप ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गोरे गौंड़ का कान कट गया है। इसके साथ ही उसे और भी चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल गोरे गौंड़ को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल के मुताबिक वह अभी अस्पताल में इलाज करा रहा है। वहीं मामले की थाने में रिपोर्ट की जाएगी।
