फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Take BJP membership or we will kill you incident happened with UP driver in Chhatarpur

MP News: 'बीजेपी की सदस्यता लो वरना जान से खत्म कर देंगे', यूपी के ड्राइवर संग छतरपुर में हुई घटना

Tue, 17 Sep 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 08:46 PM IST
सार

बीजेपी की सदस्यता लेने से मना करने पर NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर के ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। युवक ने आरोप लगाया कि भाजपा की सदस्यता नहीं लेने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।

विज्ञापन
MP News Take BJP membership or we will kill you incident happened with UP driver in Chhatarpur
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव टोल प्लाजा एनएच- 39 के पास एनएचएआई के एक ड्राइवर के साथ में महज इस बात को लेकर चार युवकों ने पिटाई कर दी, क्योंकि उसने भाजपा की सदस्यता लेने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं युवक को दोबारा मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत पीड़ित युवक के द्वारा थाने में की गई है और पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रहटा गांव के निवासी मानवेंद्र सिंह यादव नाम के युवक ने बताया कि वह एनएचएआई में ड्राइवर है और अपने साहब लोगों को लेकर देवगांव टोल प्लाजा पर आया हुआ था। जब साहब अंदर चले गए तो वह पास की एक दुकान पर सामान लेने चला गया और वहीं पर चार अज्ञात युवकों ने भाजपा की सदस्यता लेने के लिए मानवेंद्र से मोबाइल नंबर मांगा और जब उसने मोबाइल नंबर न देते हुए सदस्यता लेने से इनकार किया तो  चारो युवक उसे गालियां देने लगे और मना करने पर चारो ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


मारपीट के बाद यह कहते हुए वहां से चले गए कि दोबारा भाजपा की सदस्यता लेने से मना किया तो जान से खत्म कर देंगे। पीड़ित युवक मानवेंद्र के द्वारा पूरा घटनाक्रम अपने अधिकारी को बताया गया। इसके बाद अब मानवेंद्र ने बमीठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छतरपुर एसपी अगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की रिपोर्ट पर बमीठा थाने में चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा- 296, 115 (2), 351 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed