फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Fraud case with BJP MLA Arvind Pateria in Chhatarpur

MP News: छतरपुर में कॉल पर एक लाख रुयये में विधायक को मंत्री बनवाने का लालच, सीधे थाने पहुंचे बीजेपी एमएलए

Sat, 10 Aug 2024 03:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 03:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में बीजेपी विधायक को फर्जी कॉल आया। साथ ही संगठन में बड़ा पद देने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की। फिलहाल, विधायक ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
MP News Fraud case with BJP MLA Arvind Pateria in Chhatarpur
अरविंद पटेरिया, बीजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक अरविंद पटेरिया को बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व में बड़ा पद दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल आया है। फर्जी कॉल में ठग खुद को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली का वरिष्ठ पदाधिकारी बता रहा था और पार्टी कार्यक्रम के नाम पर विधायक से एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। फिलहाल, विधायक द्वारा राजनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने राजनगर थाने में 22 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई थी। विधायक के अनुसार, एफआईआर दज कराने के करीब तीन-चार दिन पहले उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर 9336218380 के धारक द्वारा छल करते हुए स्वयं को बीजेपी दिल्ली कार्यालय का वरिष्ठ पदाधिकारी बताकर बीजेपी में उन्हें महत्वपूर्ण पद दिलाने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करते हुए एक लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन


पार्टी कार्यक्रम के नाम से मांगे रुपये
उक्त फोनकर्ता ने उनसे किसी कार्यक्रम में आवश्यकता बताते हुए उक्त राशि फोन-पे करने को कहा, इससे उन्हें संदेह हो गया। इसके बाद उक्त नंबर से विधायक कर पटेरिया की दो बार और फोन पर बात हुई, जिसकी उन्होंने कर रिकॉर्डिंग कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बोले जल्द होगा खुलासा
मामले में राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध धारा- 318 (1) 319 (1) बीएनएस पाए जाने से अपराध क्रमांक 274/24 कायम कर विवेचना में लिया है। जांच चल रही है और मामले का शीघ्र खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed