{"_id":"6586ba19437ec069e8089678","slug":"mp-news-dhirendra-shastri-will-participate-in-the-consecration-of-ram-lalla-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे धीरेंद्र शास्त्री, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ का मिला आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे धीरेंद्र शास्त्री, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ का मिला आमंत्रण
Sat, 23 Dec 2023 04:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Dec 2023 04:42 PM IST
सार
Dhirendra Krishna Shastri News: आमंत्रण पत्र में 21 जनवरी को अयोध्या पधारने और 23 जनवरी को अयोध्या से वापस जाने की योजना बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे। उनको प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का आमंत्रण मिला है।
विज्ञापन
बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को श्रीराम मंदिर संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद समेत अन्य पदाधिकारियों ने बागेश्वरधाम आकर निमंत्रण दिया है। आमंत्रण पत्र पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
बता दें, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपनी स्वीकृति भी दे दी है। भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को है। आमंत्रण पत्र में 21 जनवरी को अयोध्या पधारने और 23 जनवरी को अयोध्या से वापस जाने की योजना बनाने की बात कही है। इसका कारण असुविधा से बचाना लिखा गया है।
विज्ञापन
