{"_id":"66c4a87244c14cba2203757c","slug":"mp-news-chhatarpur-dalit-woman-district-president-made-serious-allegations-against-vice-president-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छतरपुर में दलित महिला जनपद अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, जानकर शर्म आ जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छतरपुर में दलित महिला जनपद अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, जानकर शर्म आ जाएगी
Tue, 20 Aug 2024 08:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:43 PM IST
सार
छतरपुर जिले स्थित गौरिहार जनपद की महिला अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है, उपाध्यक्ष कुर्सी पर बैठने पर हमें धमकी देते हैं। साथ ही अब कहा है कि मेरे सामने कुर्सी पर बैठी तो गुप्तांग में मिर्ची डाल दूंगा।
विज्ञापन
दलित महिला का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले अंतर्गत गौरिहार जनपद में महिला अध्यक्ष ने छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंचकर एक शिकायती आवेदन दिया है। महिला अध्यक्ष ने जनपद के उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता अमित बाजपेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि वह गौरिहार जनपद में अध्यक्ष हैं। बावजूद इसके उसे कुर्सी पर बैठने नहीं दिया जाता है और अपमानित करते हुए कई बार गाली-गलौज भी की जाती है। हद तो तब हो गई, जब आरोपी ने गुप्तांग में मिर्ची डालने तक की धमकी दे डाली, जिसके बाद पीड़ित अपने पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दरअसल, छतरपुर के गौरिहार में महिला अध्यक्ष हैं और अमित बाजपेई जनपद उपाध्यक्ष है। महिला का आरोप है कि अमित लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही जब वह कार्यालय में कुर्सी पर बैठती है तो उसे और उसके पति को अपमानित करते हैं। कई बार गाली दे चुके हैं। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने मेरे गुप्तांग में मिर्ची डालने की बात कही।
महिला ने बताया कि अमित का रसूख इतना है कि उसने मुझसे 25 लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि अगर जनपद पंचायत चलानी है तो मुझे इतने पैसे देने होंगे, वरना जान से मार दूंगा। दलित अध्यक्ष का आरोप है, अमित बाजपेई जनपद के पैसों का दुरपयोग कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि जनपद पंचायत में आने वाली राशि उनके हिसाब से उपयोग की जाए। इतना ही नही उन्होंने अपने लिए लगभग 10 लाख रुपये का ऑफिस विकास कार्य के लिए आए पैसे से बनवाया है। जबकि उपाध्यक्ष का अलग से कहीं पर भी कोई ऑफिस का प्रावधान ही नहीं है।
बीजेपी समर्थित अध्यक्ष है महिला
महिला बीजेपी समर्थित जनपद अध्यक्ष है। ऐसे में एक दलित महिला नेत्री अपने ही जनपद के उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन देना न सिर्फ बीजेपी पर सवाल खड़े करता है। बल्कि यह दर्शाता है कि किस तरह एक दलित महिला नेत्री बीजेपी शासन में मानसिक तनाव झेल रही है। मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है कि गौरिहार की महिला अध्यक्ष के द्वारा आवेदन आया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
