फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Baba Bageshwar Reacts to Tauqeer Raza Delhi Visit Calls for Hindu Unity

MP News: तौकीर रजा की दिल्ली यात्रा पर भड़के बाबा बागेश्वर, बोले- ‘तुम पहुंचो, हम यहीं से हवा टाइट कर देंगे’

Tue, 12 Nov 2024 10:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Nov 2024 10:17 PM IST
सार

Bageshwar Baba: बागेश्वर सरकार की गिरफ्तारी के लिए तौकीर रजा सहित लाखों मुस्लिम सुमदाय के लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसपर बाबा बागेश्वर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू राष्ट्र नहीं बन जायेगा, तब तक हिंदुओं को जगाएंगे।

विज्ञापन
MP News Baba Bageshwar Reacts to Tauqeer Raza Delhi Visit Calls for Hindu Unity
बागेश्वर बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम सरकार 10 दिन की कथा और दिव्य दरबार की यात्रा के बाद वापस आज सुबह 11 बजे बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। जहां पहुंचकर उन्होंने मंगलवार का पेशी दरबार के पहले दिव्य दरबार लगाया। वहींं, आने वाले दिनों में होने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए भारत के प्रधानमंत्री के साथ हुए एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने भक्तों के पर्चे भी बनाए।

विज्ञापन


इस दौरान बागेश्वर सरकार ने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाली सनातन हिंदू एकता पद यात्रा को तोड़ने के लिये और हिंदुओं को लड़वाने के लिय वो लोग जनसंख्या बढ़ा रहे हैं, विद्रोह कर रहे हैं। इसीलिए हमें ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। आप सभी को हनुमान जी बनना है और जब तक हिंदू राष्ट्र नहीं बन जायेगा तब तक हिंदुओं को जगाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब बारी आ गई है, क्योंकि धर्म विरोधी ताकतें लगातार लगी हुई है। अभी मुसलमानों के बहुत बड़े धर्म गुरु तौकीर रजा ने घोषणा की है कि बागेश्वर बाबा को जेल में डालो और कई लाख मुसलमान जुड़कर अपनी ताकत दिखाने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। बागेश्वर बाबा ने कहा कि तुम पहुंचो दिल्ली, हम यहीं क्रांति करेंगे कि तुम्हारी हवा खिसक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू सनातन पैदल यात्रा को लेकर रूट का किया गया निरीक्षण
बता दें कि 21 नवंबर से 29 नवंबर तक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाली जानी है। यह यात्रा बागेश्वर धाम से राजाराम की नगरी ओरछा तक जाएगी। लगभग 160 किलोमीटर की यह यात्रा 9 दिनों तक चलेगी, जिसको लेकर छतरपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस यात्रा रूट का बागेश्वर धाम से लेकर छतरपुर की उत्तर प्रदेश की सीमा देवरी तक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed