फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Board 12th Result: Chhatarpur's farmer's son Vikas Dwivedi was the state topper, wants to become a doctor

MP Board 12th Result: छतरपुर के किसान का बेटा विकास द्विवेदी रहा प्रदेश टॉपर, डॉक्टर बनना चाहता है

Thu, 25 May 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 05:37 PM IST
सार

विकास द्विवेदी ने मप्र बोर्ड की 12वीं में मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उसे 491 अंक प्राप्त हुए हैं। माता-पिता खेती करते हैं। वह भी खेतों में माता-पिता की मदद करता है। विकास बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है।

विज्ञापन
MP Board 12th Result: Chhatarpur's farmer's son Vikas Dwivedi was the state topper, wants to become a doctor
छतरपुर के विकास द्विवेदी ने प्रदेश में टॉप किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के लवकुशनगर का 17 साल का विकास द्विवेदी कक्षा 12वीं में प्रदेश में टॉपर रहा है। माता-पिता खेती करते हैं। वह भी खेतों में माता-पिता की मदद करता है। विकास बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि विकास द्विवेदी ने मप्र बोर्ड की 12वीं में मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उसे 491 अंक प्राप्त हुए हैं।  विकास का जन्म लवकुशनगर कस्बे में 17 दिसंबर 2005 में हुआ था। परिवार में उसके पिता देवेंद्र द्विवेदी और माता ममता द्विवेदी, 85 साल की दादी सहित बड़ा भाई मिलाकर कुल पांच सदस्य हैं। बड़ा भाई विवेक दुबे BSC कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास का कहना है कि उसके माता-पिता किसान हैं और खेती किसानी से उसका और उसके परिवार का गुजर होता है। वह भी खेतों पर जाकर अपने माता-पिता के साथ किसानी करता है। वह खेतों में बोवनी और कटाई के टाइम पर परिवार के साथ खेतों में काम करता है यहां तक कि जरूरत पड़ने पर रात में खेतों में बसई रखवाली करता है। इस दौरान वह वहां (खेतों) में भी पढ़ाई करता है। विकाश की शुरुआती शिक्षा दीक्षा यहीं लवकुशनगर से हुई है। विकाश की मानें तो वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed