{"_id":"6479f9a1fd314153db02c588","slug":"minister-mla-kept-sleeping-during-cm-s-speech-on-chhatarpur-gaurav-divas-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर गौरव दिवस: सीएम शिवराज के भाषण के दौरान सोते रहे मंत्री-विधायक, तालियों की गड़गड़ाहट से भी नहीं टूटी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर गौरव दिवस: सीएम शिवराज के भाषण के दौरान सोते रहे मंत्री-विधायक, तालियों की गड़गड़ाहट से भी नहीं टूटी नींद
Fri, 02 Jun 2023 07:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Jun 2023 07:46 PM IST
सार
छतरपुर गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण के दौरान मंच पर आगे की लाइन में बैठे पूर्व मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष नींद में ऊंघते और सोते नजर आए।
विज्ञापन
मंच पर सोते नेता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल द्वारा स्थापित छतरपुर का गौरव दिवस दो जून को पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मनाया गया। यहां मंच पर मुख्यमंत्री की स्पीच और भाषण के दौरान मंच पर आगे की लाइन में बैठे पूर्व मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष नींद में ऊंघते और सोते नजर आए। उनकी यह नींद इतनी गहरी थी कि सीएम के भाषण और जनता की तालियों की गड़गड़ाहट से भी नहीं टूटी। सीएम के कार्यक्रम भाषण के समूर्ण समय के दौरान झपकी लेते नजर आए।
विज्ञापन
गर्मी में भी ठंडी का अहसास
सीएम के कार्यक्रम के दौरान पूरे मंच को एसी और कूलर से सेंट्रलाइज किया गया था। मंच के हर कोने हर जगह पर कड़ाके की गर्मी में भी बेहतरीन ठंडक फैली हुई थी। यही वजह रही कि इन नेताओं को नींद सताने लगी।
विज्ञापन
यह सोते रहे मंच पर
बता दें कि मंच पर सोने वालों में से दो के प्रमुख नाम हैं। इनमें से एक नाम भाजपा पूर्व के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक जुझार सिंह का है। तो वहीं पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रहे मानवेन्द्र सिंह (भंवर राजा) भी मंच पर बड़ी गहरी नींद सोते नजर आए।
विज्ञापन
लाडली बहनों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो जून को छतरपुर प्रवास के दौरान हेलीपैड से कार के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री का लाडली बहनों सहित महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय स्वागत कर फूल वर्षा की। उत्साह एवं उमंग के माहौल में मुख्यमंत्री चौहान ने भी अभिवादन कर आभार जताया और हालचाल जाना। दलदल घोड़ी, मोनिया नृत्य और लोकगीत के माध्यम से स्वागत करने वाले कलाकारों का भी अपार जनसमूह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा अभिवादन किया गया।
