फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Lokayukta takes big action against corruption in Chhatarpur, Patwari arrested red handed while taking bribe

Chhatarpur: लोकायुक्त की भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

Thu, 26 Jun 2025 12:06 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 12:06 PM IST
सार

सागर लोकायुक्त डीएसपी संजय जैन ने बताया कि हमें शिकायत मिली कि पटवारी अनिल रूसिया नामांतरण के एवज में रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद फरियादी के सहयोग से जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन
Lokayukta takes big action against corruption in Chhatarpur, Patwari arrested red handed while taking bribe
छतरपुर में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

विस्तार

छतरपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। धमोरा ग्राम में पदस्थ पटवारी अनिल रूसिया को नामांतरण के एवज में एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फरियादी रामप्रसाद कुशवाहा से पटवारी अनिल रूसिया द्वारा नामांतरण के लिए 3500 की रिश्वत मांगी गई थी। फरियादी ने पहले ही 2500 रुपये की राशि दे दी थी, लेकिन कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई। जब पटवारी ने शेष 1000 रुपये की मांग की, तब परेशान होकर रामप्रसाद ने सागर लोकायुक्त टीम से संपर्क किया। लोकायुक्त टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की। जैसे ही पटवारी ने 1000 रुपये की शेष रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई धमोरा हल्का में की गई, जहां अनिल रूसिया वर्तमान में पदस्थ था। इस पूरे मामले में ओरछा थाना क्षेत्र में आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर ली है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'संवाद' में सीएम मोहन यादव बोले- दो साल के अंदर खोले जाएंगे 50 मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


फरियादी रामप्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मैंने नामांतरण के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पटवारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। पहले 2500 रुपये दे दिए, फिर भी काम नहीं हुआ, जब 1000 रुपये और मांगे गए तो मैंने लोकायुक्त से शिकायत की।

लोकायुक्त डीएसपी बोले- जांच जारी
लोकायुक्त डीएसपी सागर, संजय जैन ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि पटवारी अनिल रूसिया नामांतरण के एवज में रिश्वत मांग रहा है। हमने फरियादी के सहयोग से जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है। 
 

छतरपुर में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed