{"_id":"68fe471b308ffbffa50ad2fb","slug":"khajuraho-news-tourist-city-khajuraho-reconnects-by-air-mp-vd-sharma-flags-off-new-indigo-flight-service-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: पर्यटन नगरी खजुराहो को फिर मिली हवाई कनेक्टिविटी, सांसद वीडी शर्मा ने दी नई उड़ान की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: पर्यटन नगरी खजुराहो को फिर मिली हवाई कनेक्टिविटी, सांसद वीडी शर्मा ने दी नई उड़ान की सौगात
Sun, 26 Oct 2025 09:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:39 PM IST
सार
पर्यटन नगरी खजुराहो से एक बार फिर आसमान में उम्मीदों की उड़ान भरी गई है। लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा को रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू किया।
विज्ञापन
खजुराहो को फिर मिली हवाई कनेक्टिविटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटन नगरी खजुराहो में बंद पड़ी हवाई सेवा को रविवार को फिर से शुरू किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। पर्यटन व्यवसाय को नई उड़ान देने के उद्देश्य से इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली, खजुराहो और वाराणसी के बीच नई हवाई सेवा शुरू की है। यह सुविधा मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खजुराहो एयरपोर्ट पर विमान का स्वागत वाटर कैनन सलामी से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद विष्णुदत्त शर्मा इसी फ्लाइट से खजुराहो पहुंचे, जहां राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शर्मा ने विदेशी पर्यटकों के साथ केक काटकर और रिबन काटकर इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर संतोष सिंह ने भी सांसद शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद शर्मा ने एयरपोर्ट पर एक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि जल्द ही खजुराहो से जयपुर के लिए हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने की संभावना है। साथ ही उन्होंने खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की सौगात के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया।
ये भी पढ़ें: MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में गूंजेंगे चीतों के कदम, केंद्र से मिली मंजूरी- 2026 में आएंगे अफ्रीकी चीते
इंडिगो की यह उड़ान सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11:15 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इस रूट पर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और किराया डायनेमिक रखा गया है। शुरुआती पांच दिनों के किराया क्रमशः 26 अक्टूबर को 6561, 27 अक्टूबर को 5674, 28 अक्टूबर को 2989, 29 अक्टूबर को 4092 और 30 अक्टूबर को 4776 तय किए गए हैं।
एयरपोर्ट डायरेक्टर संतोष सिंह के अनुसार उद्घाटन के दिन 126 यात्री खजुराहो पहुंचे और 109 यात्री यहां से रवाना हुए। यह उड़ान सेवा फिलहाल 28 मार्च तक जारी रहेगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर 29 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है।
सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए देश के 15 सांसदों में चुना गया था, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। हालांकि उन्होंने बिहार चुनाव में अपनी व्यस्तता के कारण इस सत्र में शामिल न होने का निर्णय लिया है। शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
