फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Investigation report sought from team on maintenance roads case of MP Rural Development Authority

Chhatarpur News: सड़कों के मेंटेनेंस पर टीम से मांगी जांच रिपोर्ट, एमपी ग्रामीण विकास प्राधिकरण का मामला

Thu, 06 Mar 2025 07:07 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 07:07 PM IST
सार

सड़कों के मेंटेनेंस पर टीम से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। मामला मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण की सड़कों का है।

विज्ञापन
Chhatarpur Investigation report sought from team on maintenance roads case of MP Rural Development Authority
सड़कों के मेंटेनेंस पर टीम से मांगी जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण के प्रभारी महाप्रबंधक संदीप सिंह ने कहा है कि छतरपुर जिले के लवकुशनगर और गौरिहार ब्लॉक की 32 सड़कों में कुछ सड़कों का मेंटेनेंस न होने की जांच के लिए एसडीओ और सब इंजीनियर की टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना इकाई छतरपुर के अंतर्गत पैकेज एमपी-06 डब्ल्यूबी-05 के अंतर्गत जिले के गौरिहार और लवकुशनगर ब्लॉक में 32 सड़कों का निर्माण कार्य जय मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड झांसी को 2018 में स्वीकृत हुआ था। इन सड़कों का निर्माण वर्ष 2023 में पूर्ण हो गया है। सड़क बनने के बाद अगले 5 वर्ष तक इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहती है।
विज्ञापन


ये सड़कें हुई थी स्वीकृत
गौरिहार ब्लॉक में खड़ेही रोड से बरूआ, उदयपुरा रोड से बेरी, बेरी से बकटोरा, राजपुरवा से उड़ी, ग्रेवल मार्ग निर्माण सरबई से प्रतापपुरा, गौहानी रोड से दूल्हादेव, ग्रेवल मार्ग कल्याणपुर से केवटी, गौरिहार मटौध रोड से गहबरा, ग्रेवल मार्ग निर्माण दादूताल से इमलाही, दादूताल से कुर्मिनपुरवा, महोबा रोड से रामपुर घोषी, मुड़ेरी गौरिहार रोड से बरैया, मुड़ेहरा से खुड़ेरी, गहबरा से बजरंगपुर, बारीगढ़ गहरवां से रानीबाग, ग्रेवल मार्ग निर्माण खेराकसार से कुअरपुर शामिल है। इसी तरह लवकुशनगर क्षेत्र में लौड़ी रोड से रानीपुरा, छतपुरा से गहरवों, चंदला सरबई रोड से हिम्मतपुरा, चंदला हिनौता से गुमानपुर, हथौहा से खैरही, बंजारी से लश्गरिहा, बंजारी से लुहारपुरा, राजापुरा से टिकरी, बछौन से मुकुंदपुर, बछौन रोड से बुदेला पुरवा, रानीपुरा से जगतपुरा, जगतपुरा से डढ़िया, बछौन रोड से सिमराही, बछौन रोड से परमाझोर, प्रतापपुरा से हडुआ, हडुआ से हंसारी रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश मिलते ही करना पड़ा रखरखाव
सड़क निर्माण कार्यों में लगातार मिली शिकायतों के बाद विभाग ने जय मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड झांसी के पैकेज को दिसंबर में टर्मिनेट कर सड़कों का मेंटीनेंस करने के लिए निर्देशित किया था। ठेकेदार ने बताया कि विभाग से मिले निर्देशों के बाद उन्होंने इन 32 सड़कों में जिनमें भी जहां पर मेंटीनेंस की आवश्यकता थी, वहां उनका मेंटीनेंस कार्य पूरा कर दिया है। ठेकेदार के दावे के मुताबिक मौके पर सड़कों का मेंटीनेंस का काम दिखाई भी देने लगा है।

ग्रामीणों ने भी सड़कों के रखरखाव की पुष्टि की है। बरियारपुर नहर से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे सिमराही गांव के किसान कालकादीन कुशवाहा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले सड़क किनारे मिट्टी डालकर रोलर चलाया गया है। इससे अब सड़क के किनारे और ज्यादा चलने लायक हो गए हैं। गांव को जोड़ने वाली सड़क किनारे मिले परमाझोर के कमलेश पाल ने बताया कि बछोन रोड से उनके गांव तक बनी सड़क शानदार है इसमें कोई कमी नहीं है। सड़क बनने से गांववालों को काफी सहूलियत हो गई है।


इनका कहना है
सभी सड़कों के संधारण का कार्य पूरी तरह हुआ या नहीं इसकी जांच के लिए एसडीओ और सब इंजीनियर की टीम बना कर वस्तु स्थित पर प्रतिवेदन मांगा गया है। प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

संदीप सिंह, प्रभारी महाप्रबंधक मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, छतरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed