फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   intensive checking of school vehicles was done in Chhatarpur

Chhatarpur: RTO की चालानी कार्रवाई में स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग, नौ वाहनों का काटा गया चालान

Mon, 09 Sep 2024 10:29 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 10:29 PM IST
सार

MP: छतरपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूल वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही है, जिसमें कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय के वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

विज्ञापन
intensive checking of school vehicles was done in Chhatarpur
चलानी कार्रवाई

विस्तार

छतरपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है, जिसमें कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय के वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इसी तारतम्य में RTO की टीम द्वारा लवकुश नगर में विद्यालय वाहनों में दस्तावेजी कमी पाए जाने पर 9 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 54,000 रुपये का चालान शुल्क किया गया।
विज्ञापन


अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला कलेक्टर की मंशा के अनुरूप यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। समस्त विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि समस्त वाहन भौतिक और दस्तावेजी रूप से पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन करें अन्यथा की स्थिति में चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से भी अपील की है कि वाहन संबंधित कोई भी शिकायत होने पर RTO कार्यालय संबंधित पुलिस थाने को और विद्यालय प्रबंधन को भी अवगत कराएं। इस कार्रवाई में छतरपुर चेक पॉइंट -2 से राजेश वर्मा छतरपुर चेक पॉइंट-1 से मनीष खरे और नगर सेना से यासीन खान नोने लाल, रामनरेश और संजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed