फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   In Chhatarpur three lakh looted after beating and firing a young man

Chhatarpur: छतरपुर के ग्राम ढड़ारी में गुंडों ने मचाया जमकर उत्पात, युवक से मारपीट व फायर कर तीन लाख लूटे

Tue, 17 Jan 2023 11:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 11:21 PM IST
सार

सागर रोड पर ग्राम ढड़ारी में गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने राहगीरों पर लाठियों से हमला किया। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट व हवाई फायर कर तीन लाख रुपये लूट लिए गए। 

विज्ञापन
In Chhatarpur three lakh looted after beating and firing a young man
ग्राम ढड़ारी में गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर रोड पर ग्राम ढड़ारी में गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने राहगीरों पर लाठियों से हमला किया। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट व हवाई फायर कर तीन लाख रुपये लूट लिए गए। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिपौराकला निवासी आशाराम यादव रजिस्ट्री कराने के लिए छतरपुर आया था। छतरपुर से करीब तीन लाख रुपये लेकर वह अपने घर वापस जा रहा था। तभी सागर रोड पर ग्राम ढड़ारी के पास रसुईया निवासी नागेन्द्र सिंह, पनौठा निवासी छोटू शुक्ला और खडगांव निवासी छोटू भाट ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आशाराम के मुताबिक पहले आरोपियों ने दो-तीन राउंड फायर किए और इसके बाद डंडों से पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया। आरोपी उसके तीन लाख रुपये लूटकर भाग गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर सिविल लाइन थाने के टीआई कमलेश साहू ने बताया कि इस मामले में कई बातों की पुष्टि नहीं हुई है। न तो फायरिंग हुई है और न ही लूट की घटना हुई है। नागेन्द्र सिंह और उसके दो अन्य साथियों ने मारपीट की है। विवाद की जड़ जमीन विक्रय को लेकर दलाली बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर धारा 327 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed