{"_id":"644cbe63fe5224b395045f05","slug":"horrific-road-accident-on-chhatarpur-khajuraho-road-car-collided-with-tractor-two-killed-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: छतरपुर खजुराहो रोड पर भीषण सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर से टकराई कार, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: छतरपुर खजुराहो रोड पर भीषण सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर से टकराई कार, दो की मौत, एक गंभीर
Sat, 29 Apr 2023 12:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:21 PM IST
सार
छतरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक बोलेनो कार टकराई और पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र छतरपुर खजुराहो फोर लाइन रोड पर रॉन्ग साइड से छतरपुर से खजुराहो की ओर जा रहे ट्रेक्टर से एक बोलेनो कार टकराई और पलटी खाते हुए कार 70 फीट दूर जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
Read More: पीएम मोदी ने मन की बात में किया था सतना के इस किसान का जिक्र, औषधीय पौधों से सजी है इनकी बगिया
हादसे के ट्रैक्टर चालक भागा
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक खेतों की ओर भाग गया, तो वहीं राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस बीच एम्बुलेंस 108 को कॉल किया गया, पर आधा घंटे तक नहीं पहुंचीं तो पुलिस की गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल छतरपुर के गंज के रहने वाले हैं। गाड़ी रामकुमार अवस्थी की है, जो पहले फोर्ड कार एजेंसी में मैनेजर थे। एजेंसी बंद होने से जमीनों के काम करते थे, जो अपनी बोलेनो कार से छतरपुर जा रहे थे। जिनकी हादसे में मौत हो गई है। हादसे में एक मृतक और घायल को लोग नहीं पहचानते।