फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Former CM Kamal Nath reached Bageshwar Dham and met Dhirendra Shastri

MP: बागेश्वर धाम पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात

Sat, 21 Sep 2024 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Sep 2024 05:27 PM IST
सार

MP News: प्रदेश के पूर्व मुखिया व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज बागेश्वर धाम पहुंचकर हनुमान मंदिर के दर्शन किए व पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम पहुंचकर हमेशा ही दिव्य और अलौकिक अनुभूति होती है।

विज्ञापन
Former CM Kamal Nath reached Bageshwar Dham and met Dhirendra Shastri
कमलनाथ व धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज बागेश्वर धाम पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भेंट की। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंचकर प्रभु हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि बागेश्वर धाम पहुंचकर हमेशा ही दिव्य और अलौकिक अनुभूति होती है। आज फिर प्रभु हनुमान जी के दर्शन करने एवं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कमलनाथ ने बागेश्वर धाम में विधिवत पूजा अर्चना की। कमलनाथ ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। कमलनाथ के साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने बागेश्वर धाम के दर्शन किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कमलनाथ दो दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे के बाद बागेश्वर धाम पहुंचे थे। छिंदवाड़ा के दो दिन के प्रवास के दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा लोकसभा की सभी विधानसभाओं के नेताओं के साथ मैराथन समीक्षा बैठक की। दो दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास के बाद कमलनाथ दो दिन भोपाल में रहेंगे और प्रदेश भर के नेताओं से भेंट मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed