Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Flood wreaks havoc in Chhatarpur Dhasan and Singhari rivers in spate 18 villagers rescued

Chhatarpur: छतरपुर में बाढ़ का कहर, धसान और सिंघाड़ी नदी में उफान, 18 ग्रामीणों का किया गया रेस्क्यू

Sat, 19 Jul 2025 03:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छतरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 03:07 PM IST
सार

छतरपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के चलते धसान और सिंघाड़ी नदियों में तेज उफान आ गया है। इससे हरपालपुर क्षेत्र के चपरन गांव में स्थिति गंभीर हो गई। 

विज्ञापन
Flood wreaks havoc in Chhatarpur Dhasan and Singhari rivers in spate 18 villagers rescued
भारी बारिश और बांध से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश और सुजारा बांध से धसान नदी में छोड़े गए पानी के कारण हरपालपुर क्षेत्र के चपरन गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुराने चपरन गांव में धसान नदी के बीच टापू जैसे घरों में रहने वाले ग्रामीण एक बार फिर जलप्रलय में फंस गए। सुबह करीब 7 बजे 17 से 18 ग्रामीण, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, पानी से घिरे घरों में फंस गए।
विज्ञापन


प्रशासन की अपील की अनदेखी, जान जोखिम में डाली
प्रशासन ने लगातार चेतावनी देते हुए इन ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान चपरन गांव के मुख्य इलाके में आने की अपील की थी। लेकिन लोगों ने चेतावनियों को नजरअंदाज कर पुराने चपरन गांव में ही रहना जारी रखा। परिणामस्वरूप बारिश और बांध से छोड़े गए पानी ने इन्हें चारों ओर से घेर लिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस, पटवारी आशीष पांडे और राजस्व अमले ने ग्रामीणों के सहयोग से नाव की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


सिंघाड़ी नदी में फंसे परिवार का सफल रेस्क्यू
इसी तरह, नौगांव के पास सिंघाड़ी नदी में आए तेज बहाव के कारण एक पूरा परिवार टापू में फंस गया था। कलेक्टर के निर्देश पर SDERF की टीम, SDM जीएस पटेल, महाराजपुर तहसीलदार और गढ़ीमलहरा थाना पुलिस की मौजूदगी में राहत कार्य चलाया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंदरों को बचाने में बोलेरो पेड़ से टकराई, मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल


नदी पार कर रहे लोग कर रहे जान का सौदा
चंदला विधानसभा क्षेत्र में गौरीहर से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर भी संकट की स्थिति बनी हुई है। खड्डी पुल पर लगभग 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा है, बावजूद इसके लोग अपनी और अपने बच्चों की जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। स्थानीय कुछ लोग इस संकट को कमाई का जरिया बना चुके हैं और पैसों के बदले महिलाओं और बच्चों को नदी पार करा रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट, लेकिन जोखिम बरकरार
नौगांव तहसीलदार पीयूष दीक्षित के अनुसार, प्रशासन ने पूर्व में इन ग्रामीणों को राहत शिविरों में ठहराया था और समझाइश भी दी थी, लेकिन चेतावनियों की अनदेखी जारी रही। छतरपुर प्रशासन लहचूरा डैम से डिस्चार्ज हो रहे पानी पर निगरानी बनाए हुए है ताकि चपरन गांव में जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके।

जिले भर में जलभराव, कई जगह बाढ़ जैसे हालात
लगातार बारिश के कारण छतरपुर जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें जलमग्न हैं और कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed