फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Farmers reached the collector with spoiled crops in their hands

Chhatarpur: खराब फसलें हाथ में लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे किसान, विद्युत विभाग की तानाशाही से हैं परेशान

Tue, 18 Feb 2025 08:12 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 08:12 PM IST
सार

किसानों ने बताया कि पैसे लेने के बाद विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी। जब उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से बात की तो उन्हें बताया गया कि गांव के कुछ लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं किया है, इसलिए पूरे गांव की बिजली काट दी गई है।

विज्ञापन
Farmers reached the collector with spoiled crops in their hands
कलेक्टर के पास पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर: मंगलवार को जनसुनवाई में गढ़ीमलहरा क्षेत्र के ग्राम कलानी के किसानों ने आवेदन देते हुए विद्युत विभाग की तानाशाही से परेशान होने की बात कही। किसानों का कहना है कि उन्होंने खेतों की सिंचाई के लिए विद्युत मोटर चलाने हेतु आवश्यक राशि साढ़े 8 हजार रुपए विभागीय कार्यालय में नियमानुसार जमा कर दिए हैं, जबकि जिले के अन्य इलाकों में किसानों से साढ़े 6 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें रसीद नहीं दी गई और बिजली की आपूर्ति भी बंद कर दी गई।

विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पैसे लेने के बाद विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी। जब उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से बात की तो उन्हें बताया गया कि गांव के कुछ लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं किया है, इसलिए पूरे गांव की बिजली काट दी गई है। किसानों का कहना है कि विभाग के अधिकारी उनसे बिल जमा न करने वालों से पैसे वसूलने के लिए कह रहे हैं, जबकि यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है।

विज्ञापन

बिजली न मिलने के कारण उनकी फसलें नष्ट हो रही हैं। इसी समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे किसान अपने साथ खराब फसलें भी लाए थे। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर गांव की खेतों वाली विद्युत लाइन को चालू कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed